Health Tips-  खाने की इन चीजों में होता हैं सबसे ज्यादा मैग्नीशियम, जानिए इनके बारे में

 
Health Tips-  खाने की इन चीजों में होता हैं सबसे ज्यादा मैग्नीशियम, जानिए इनके बारे में

दोस्तो एक स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हमें कई प्रकार के पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं, ऐसे में बात करें मैग्नीशियम की तो यह नसों, हड्डियों और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। शरीर में मैग्नीशियम की कमी से कमज़ोरी, थकान, मांसपेशियों में ऐंठन, तनाव और सोने में दिक्कत हो सकती है। आइए जानते हैं कि चीजों में होता हैं सबसे ज्यादा मैग्नीशियम

कद्दू के बीजों

कद्दू के बीजों को मैग्नीशियम का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। लगभग 100 ग्राम कद्दू के बीजों में करीब 500 mg मैग्नीशियम होता है, जो इन्हें शरीर के लिए बहुत फायदेमंद बनाता है।

बादाम और काजू

बादाम और काजू जैसे नट्स और बीज भी बहुत अच्छे ऑप्शन हैं। रोज़ाना मुट्ठी भर खाने से मैग्नीशियम के साथ-साथ हेल्दी फैट्स और प्रोटीन भी मिलता है।

पालक, मेथी और सरसों के साग

पालक, मेथी और सरसों के साग जैसी हरी पत्तेदार सब्ज़ियों में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है और इन्हें अपनी डाइट में रेगुलर शामिल करना चाहिए।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट भी मैग्नीशियम का एक और अच्छा सोर्स है। यह तनाव कम करने और मूड बेहतर बनाने में भी मदद कर सकती है।

केले

केले में पोटैशियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी होता है, जो मांसपेशियों और नसों के काम करने में मदद करता है।

 

 

 

Tags