Health Tips- सर्दी बढ़ने के साथ ही बढ़ गया हैं निमोनिया का खतरा, ऐसे करें बचाव

 
Health Tips- सर्दी बढ़ने के साथ ही बढ़ गया हैं निमोनिया का खतरा, ऐसे करें बचाव दोस्तो दिवाली के बाद देश में ठंड बढ़ने लग गई है, कई लोगो को इस मौसम में निमोनिया (Pneumonia) का खतरा बढ़ जाता है। शुरुआत में सामान्य खांसी और जुकाम जैसा दिखने वाला यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है और मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने तक की नौबत आ सकती है। भारत में हर साल करीब 40 लाख कम्युनिटी-अक्वायर्ड निमोनिया के मामले सामने आते हैं, आइए जानते हैं कैसे रखें अपना ख्याल निमोनिया क्यों बन रहा है गंभीर समस्या? •	भारत में निमोनिया के हर पांच मरीजों में से लगभग एक को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है। •	पांच साल से कम उम्र के बच्चे सबसे अधिक जोखिम में रहते हैं। •	निमोनिया और अन्य श्वसन संक्रमणों के कारण भारत में हर साल एक लाख से अधिक बच्चों की मौत होने का अनुमान है। •	ठंड, धुआं और प्रदूषण मिलकर फेफड़ों की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को कमजोर कर सकते हैं। प्रदूषण और ठंड से कैसे बढ़ता है खतरा? धुआं और सूक्ष्म प्रदूषक कण सांस की नलियों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे फेफड़ों के लिए संक्रमण पैदा करने वाले रोगाणुओं को बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। प्रदूषण शरीर की उन इम्यून कोशिकाओं को भी कमजोर कर सकता है, जो बैक्टीरिया से लड़ती हैं। ठंड बढ़ने पर लोग अधिक समय घर के अंदर बिताते हैं। ऐसे में सामान्य वायरल संक्रमण भी गंभीर होकर निमोनिया में बदल सकता है। घरेलू उपचार के भरोसे न रहें खांसी को सामान्य सर्दी समझकर अदरक की चाय, भाप या बची हुई एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज करने लगते हैं। इससे बीमारी की पहचान और इलाज में देरी हो सकती है। इन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें: •	एक सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना। •	लगातार या तेज बुखार होना। •	सांस लेने में परेशानी या सांस फूलना। •	सीने में दर्द होना। •	सामान्य से अधिक थकान या तेजी से सांस लेना। समय पर जांच होने से संक्रमण को गंभीर होने से रोकने में मदद मिल सकती है। इन लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत •	पांच साल से कम उम्र के बच्चे। •	बुजुर्ग व्यक्ति। •	धूम्रपान करने वाले लोग। •	डायबिटीज, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित मरीज। •	गर्भवती महिलाएं। गर्भावस्था में महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली में बदलाव होता है। बढ़ते भ्रूण के कारण फेफड़ों के फैलने की जगह भी कम हो सकती है। ऐसे में सांस लेने में परेशानी या लगातार खांसी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। निमोनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय •	बाहर निकलने से पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जरूर चेक करें। •	अधिक प्रदूषण वाले दिनों में सुबह की सैर से बचें। •	बाहर जाते समय अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें। •	घर के अंदर धुआं पैदा करने वाली चीजें जलाने से बचें। •	हवा की गुणवत्ता अच्छी होने पर कमरों में वेंटिलेशन रखें। •	जरूरत के अनुसार बेडरूम में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। •	पौष्टिक भोजन और पर्याप्त गर्म तरल पदार्थ लें। •	डॉक्टर की सलाह से फ्लू और न्यूमोकोकल वैक्सीन लगवाएं। बच्चों और बुजुर्गों पर रखें विशेष नजर डॉक्टरों की सलाह है कि परिवार के बुजुर्गों और छोटे बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। यदि कोई व्यक्ति असामान्य रूप से थका हुआ दिखाई दे, तेजी से सांस ले रहा हो या खाना-पीना कम कर दे, तो खांसी बढ़ने का इंतजार न करें।

दोस्तो दिवाली के बाद देश में ठंड बढ़ने लग गई है, कई लोगो को इस मौसम में निमोनिया (Pneumonia) का खतरा बढ़ जाता है। शुरुआत में सामान्य खांसी और जुकाम जैसा दिखने वाला यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है और मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने तक की नौबत आ सकती है। भारत में हर साल करीब 40 लाख कम्युनिटी-अक्वायर्ड निमोनिया के मामले सामने आते हैं, आइए जानते हैं कैसे रखें अपना ख्याल

Health Tips- सर्दी बढ़ने के साथ ही बढ़ गया हैं निमोनिया का खतरा, ऐसे करें बचाव

निमोनिया क्यों बन रहा है गंभीर समस्या?

  • भारत में निमोनिया के हर पांच मरीजों में से लगभग एक को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ती है।
  • पांच साल से कम उम्र के बच्चे सबसे अधिक जोखिम में रहते हैं।
  • निमोनिया और अन्य श्वसन संक्रमणों के कारण भारत में हर साल एक लाख से अधिक बच्चों की मौत होने का अनुमान है।
  • ठंड, धुआं और प्रदूषण मिलकर फेफड़ों की संक्रमण से लड़ने की क्षमता को कमजोर कर सकते हैं।

प्रदूषण और ठंड से कैसे बढ़ता है खतरा?

धुआं और सूक्ष्म प्रदूषक कण सांस की नलियों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे फेफड़ों के लिए संक्रमण पैदा करने वाले रोगाणुओं को बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। प्रदूषण शरीर की उन इम्यून कोशिकाओं को भी कमजोर कर सकता है, जो बैक्टीरिया से लड़ती हैं।

ठंड बढ़ने पर लोग अधिक समय घर के अंदर बिताते हैं। ऐसे में सामान्य वायरल संक्रमण भी गंभीर होकर निमोनिया में बदल सकता है।

घरेलू उपचार के भरोसे न रहें

खांसी को सामान्य सर्दी समझकर अदरक की चाय, भाप या बची हुई एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज करने लगते हैं। इससे बीमारी की पहचान और इलाज में देरी हो सकती है।

Health Tips- सर्दी बढ़ने के साथ ही बढ़ गया हैं निमोनिया का खतरा, ऐसे करें बचाव

इन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

  • एक सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहना।
  • लगातार या तेज बुखार होना।
  • सांस लेने में परेशानी या सांस फूलना।
  • सीने में दर्द होना।
  • सामान्य से अधिक थकान या तेजी से सांस लेना।

समय पर जांच होने से संक्रमण को गंभीर होने से रोकने में मदद मिल सकती है।

इन लोगों को सबसे ज्यादा सावधान रहने की जरूरत

  • पांच साल से कम उम्र के बच्चे।
  • बुजुर्ग व्यक्ति।
  • धूम्रपान करने वाले लोग।
  • डायबिटीज, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित मरीज।
  • गर्भवती महिलाएं।

गर्भावस्था में महिलाओं की प्रतिरक्षा प्रणाली में बदलाव होता है। बढ़ते भ्रूण के कारण फेफड़ों के फैलने की जगह भी कम हो सकती है। ऐसे में सांस लेने में परेशानी या लगातार खांसी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

निमोनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय

  • बाहर निकलने से पहले एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जरूर चेक करें।
  • अधिक प्रदूषण वाले दिनों में सुबह की सैर से बचें।
  • बाहर जाते समय अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें।
  • घर के अंदर धुआं पैदा करने वाली चीजें जलाने से बचें।
  • हवा की गुणवत्ता अच्छी होने पर कमरों में वेंटिलेशन रखें।
  • जरूरत के अनुसार बेडरूम में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
  • पौष्टिक भोजन और पर्याप्त गर्म तरल पदार्थ लें।
  • डॉक्टर की सलाह से फ्लू और न्यूमोकोकल वैक्सीन लगवाएं।

बच्चों और बुजुर्गों पर रखें विशेष नजर

डॉक्टरों की सलाह है कि परिवार के बुजुर्गों और छोटे बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। यदि कोई व्यक्ति असामान्य रूप से थका हुआ दिखाई दे, तेजी से सांस ले रहा हो या खाना-पीना कम कर दे, तो खांसी बढ़ने का इंतजार न करें।