Health Tips- क्या आपको नींद सही नहीं आती हैं, तो अपनाएं ये तरीकें
दोस्तो आज के युवाओं की जीवनशैली बहुत ही व्यस्त हो गई हैं, युवाओं में तनाव, देर रात तक मोबाइल चलाने और बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से नींद का पैटर्न बिगड़ा हुआ हैं, ऐसे में पर्याप्त नींद शरीर और दिमाग दोनों को आराम देने के लिए बेहद जरूरी है। लगातार कम नींद लेने से दिनभर थकान, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए-

इन आदतों से बिगड़ सकती है नींद
रात में सोने से पहले लंबे समय तक मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर का इस्तेमाल करने से दिमाग सक्रिय रह सकता है और नींद आने में देरी हो सकती है। इसके अलावा देर शाम चाय-कॉफी पीना, रात में बहुत ज्यादा खाना, दिन में लंबे समय तक सोना और तनाव भी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकते हैं।
अगर ऐसी समस्या लगातार बनी रहती है, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय अपनी दिनचर्या में कुछ आसान बदलाव करना चाहिए।

अच्छी नींद के लिए रात में अपनाएं ये आदतें
सोने का समय तय करें: रोज लगभग एक ही समय पर सोने और जागने की कोशिश करें। इससे शरीर की प्राकृतिक नींद की लय बेहतर तरीके से बनी रहती है।
सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें: मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर का इस्तेमाल सोने से कुछ समय पहले बंद या कम कर दें।
रात में हल्का भोजन करें: बहुत भारी खाना खाने से पेट में असहजता हो सकती है, जिससे सोने में परेशानी हो सकती है।
चाय-कॉफी से दूरी रखें: सोने से कुछ घंटे पहले कैफीन वाले पेय लेने से बचें, क्योंकि इससे नींद आने में देरी हो सकती है।
दिन में शारीरिक गतिविधि करें: नियमित व्यायाम या शारीरिक गतिविधि शरीर को सक्रिय रखने के साथ रात में बेहतर नींद लेने में मदद कर सकती है।
कमरे का माहौल आरामदायक रखें: सोने की जगह शांत, अंधेरी और आरामदायक होनी चाहिए।
दिन में लंबी झपकी से बचें: जरूरत हो तो थोड़ी देर आराम करें, लेकिन लंबे समय तक दिन में सोने से रात की नींद प्रभावित हो सकती है।
दिमाग को शांत करें: सोने से पहले हल्का संगीत सुनना या कुछ देर किताब पढ़ना तनाव कम करने और मन को शांत करने में मदद कर सकता है।
