Health Tips- सुबह स्ट्रेचिंग करने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो भारत में सर्दियों का मौसम अपने चर्म सीमा पर है, खासकर उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड ने लोगो की हालत खराब कर रही हैं, इस मौसम में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं, क्योंकि सर्दियों के मौसम में हमारी इम्यूनिटी कम हो जाती है, जो स्वास्थ्य के लिए बुरा होता है, ठंडे मौसम में बिस्तर पर पड़े रहने, वर्कआउट छोड़ने और सुस्त लाइफस्टाइल जीने का मन करता है। सर्दियों में एक्सरसाइज न करने से आपकी हेल्थ पर असर पड़ सकता है और बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। लेकिन स्ट्रेचिंग आपके स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रख सकता हैं-
स्ट्रेचिंग क्यों ज़रूरी है
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज का एक आसान लेकिन बहुत असरदार तरीका है। रोज़ाना स्ट्रेचिंग को अपने सुबह के रूटीन में शामिल करके, आप फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रख सकते हैं, सर्कुलेशन बेहतर कर सकते हैं, स्ट्रेस कम कर सकते हैं और वेट मैनेजमेंट में भी मदद कर सकते हैं।
स्ट्रेस से राहत
सुबह स्ट्रेचिंग दिमाग को शांत करने और स्ट्रेस दूर करने में मदद कर सकती है, खासकर उन लोगों के लिए जो छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो जाते हैं।
बढ़ी हुई फ्लेक्सिबिलिटी
ठंडे सर्दियों के मौसम में मसल्स अकड़ सकती हैं। सुबह स्ट्रेचिंग करने से टाइट मसल्स ढीली होती हैं, जिससे वे फ्लेक्सिबल रहती हैं और चोट लगने का खतरा कम होता है।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
बेहतर सर्कुलेशन आपकी स्किन को हेल्दी और जवान रखता है और यह पक्का करता है कि आपके सभी अंगों को ज़रूरी ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स मिलें।
वेट मैनेजमेंट में मदद करता है
अगर आप सर्दियों में वज़न बढ़ने से परेशान हैं, तो स्ट्रेचिंग मदद कर सकती है। सुबह स्ट्रेचिंग मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाती है और आपके शरीर को ज़्यादा अच्छे से कैलोरी बर्न करने के लिए तैयार करती है।
जोड़ों के दर्द से राहत
सुबह की हल्की स्ट्रेचिंग एक नेचुरल इलाज की तरह काम कर सकती है, जिससे तकलीफ़ कम होती है और जोड़ों की मोबिलिटी बेहतर होती है।
