Health Tips- मुंह में लौंग रखकर सोने से मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, जानिए इसके फायदे
दोस्तो एक भारतीय रसोई में कई प्रकार के मसाले पाएं जाते हैं, जिनका इस्तेमाल हम अक्सर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते है, लेकिन क्या आपको पता हैं यह मसाले केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते है बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं, ऐसा ही एक रोज़ाना इस्तेमाल होने वाला मसाला है लौंग, जिसका इस्तेमाल सदियों से पारंपरिक इलाजों में किया जाता रहा है। सोने से पहले मुंह में लौंग रखने से कई फ़ायदे हो सकते हैं, आइए जानते ऐसा करने के फायदों के बारे में-
सांस की बदबू दूर करने में मदद करता है
लौंग में नैचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो सांस की बदबू के लिए ज़िम्मेदार बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।
दांतों और मसूड़ों की सेहत को सपोर्ट करता है
यह दांतों की परेशानी को कम करने और मसूड़ों को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है।
पाचन में मदद करता है
मुंह में लौंग रखने से पाचन में सुधार हो सकता है और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम किया जा सकता है।
खांसी और गले की खराश से राहत देता है
इसके गर्म और आरामदायक गुण खांसी, गले में जलन और हल्के गले के दर्द से राहत दे सकते हैं।
इस्तेमाल कैसे करें
सोने से पहले, एक लौंग अपने मुंह में रखें और थोड़ी देर के लिए वहीं रहने दें। सोने से पहले इसे निकाल दें।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from abplive.
