Health Tips- क्या सर्दियों में केला खाना चाहिए या नहीं, आइए जानें

 
Health Tips- क्या सर्दियों में केला खाना चाहिए या नहीं, आइए जानें

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि फलों का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता हैं, जिनमें कई प्रकार पोषक तत्व रहते हैं, ऐसे में बात करें केले की तो यह एक आम और आसानी से मिलने वाला फल हैं, जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरा हुआ होता हैं, इनमें ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई तरह से सपोर्ट करते हैं। इसकी तासिर ठंडी होती हैं, तो अक्सर मन में सवाल उठते हैं कि क्या सर्दियों में केला सेवन करना चाहिए या नहीं, चलिए जानते हैं इसका जवाब- 

ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर

केले में पोटेशियम, सोडियम, आयरन, प्रोटीन और डाइटरी फाइबर जैसे ज़रूरी तत्व होते हैं। इसके अलावा, केले में विटामिन B6 और विटामिन C जैसे विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और दिल की सेहत को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। 

सर्दियों में किसे केले खाने से बचना चाहिए?

जिन लोगों को बार-बार सर्दी, खांसी, सीने में जकड़न या ज़्यादा बलगम की समस्या होती है, उन्हें आमतौर पर सर्दियों में केले खाने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आपको साइनस की गंभीर समस्या है, तो केले से दूर रहना बेहतर है।

क्या आप सीमित मात्रा में केले खा सकते हैं?

हल्के साइनस की समस्या वाले लोग सीमित मात्रा में केले खा सकते हैं। इन्हें सीमित मात्रा में और हो सके तो दिन के समय खाने से किसी भी नेगेटिव असर को कम करने में मदद मिल सकती है।

 

 

Tags