Health Tips- पैंक्रियाटिक कैंसर से हर साल हो रही हैं हजारों मौतें, जानिए इसका कारण

 
Health Tips- पैंक्रियाटिक कैंसर से हर साल हो रही हैं हजारों मौतें, जानिए इसका कारण दोस्तो एक समय था जब पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer) केवल बुजुर्गों में ही पाया जाता था, लेकिन बात करें आधुनिक युग की तो अब 30 से 40 साल की उम्र के लोगों में भी इसके मामले सामने आने लगे हैं। भारत में पश्चिमी देशों की तुलना में इस कैंसर के मरीज कम हैं, लेकिन मृत्यु दर काफी अधिक है। इसकी सबसे बड़ी वजह बीमारी का देर से पता चलना है। शुरुआती लक्षण सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे एसिडिटी, अपच और पेट दर्द से मिलते-जुलते होते हैं, इस बीमारी के शुरुआती संकेतों को पहचानना और समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है। भारत में पैंक्रियाटिक कैंसर के कितने मामले? भारत में हर साल लगभग 10,000 से 14,000 नए पैंक्रियाटिक कैंसर के मामले सामने आते हैं। इसके आंकड़े बताते हैं कि बीमारी की घटनाओं के मामले में भारत 24वें और मृत्यु दर के मामले में 18वें स्थान पर है। पुरुषों में इसकी घटना दर प्रति एक लाख आबादी पर 0.5 से 2.4 है। महिलाओं में यह दर प्रति एक लाख आबादी पर 0.2 से 1.8 है। केवल 15 से 20 प्रतिशत मरीजों में ट्यूमर ऑपरेशन के जरिए निकालने योग्य स्थिति में होता है। समय पर पहचान होने पर व्हिपल सर्जरी या पैंक्रियाज के प्रभावित हिस्से को हटाने जैसी प्रक्रियाएं इलाज का महत्वपूर्ण विकल्प हो सकती हैं। अन्य मरीजों में कीमोथेरेपी, रेडिएशन, टारगेटेड थेरेपी और पैलिएटिव केयर की जरूरत पड़ सकती है। 30–40 साल के युवाओं में क्यों बढ़ रहा खतरा? पिछले दो दशकों में दुनिया भर में 50 साल से कम उम्र के लोगों में पैंक्रियाटिक कैंसर के मामलों में वृद्धि देखी गई है। भारत में भी कैंसर केंद्रों पर कम उम्र के मरीज सामने आ रहे हैं। इसके संभावित जोखिम कारकों में शामिल हैं: मोटापा और शारीरिक गतिविधियों की कमी अत्यधिक शराब का सेवन धूम्रपान और गुटखा जैसे तंबाकू उत्पाद लंबे समय से पैंक्रियाटाइटिस की समस्या कुछ मामलों में पारिवारिक इतिहास पैंक्रियाटिक कैंसर के शुरुआती लक्षण पैंक्रियाज पेट के अंदर गहराई में स्थित होता है, इसलिए यहां विकसित होने वाला ट्यूमर शुरुआती चरण में आसानी से महसूस नहीं होता। इसके लक्षण सामान्य परेशानियों जैसे हो सकते हैं: पेट के ऊपरी हिस्से या पीठ में हल्का दर्द पेट फूलना और अपच थकान और भूख कम लगना बिना स्पष्ट कारण वजन कम होना इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें त्वचा और आंखों का पीला पड़ना यानी पीलिया पेशाब का गहरा रंग और मल का हल्का रंग शरीर में खुजली पेट के ऊपरी हिस्से से पीठ तक फैलने वाला दर्द बिना कारण तेजी से वजन घटना 50 वर्ष के बाद अचानक डायबिटीज होना पहले से मौजूद डायबिटीज का अचानक अनियंत्रित होना इन लक्षणों का मतलब हमेशा कैंसर नहीं होता, लेकिन लगातार बने रहने पर जांच जरूरी है।

दोस्तो एक समय था जब पैंक्रियाटिक कैंसर (Pancreatic Cancer) केवल बुजुर्गों में ही पाया जाता था, लेकिन बात करें आधुनिक युग की तो अब 30 से 40 साल की उम्र के लोगों में भी इसके मामले सामने आने लगे हैं। भारत में पश्चिमी देशों की तुलना में इस कैंसर के मरीज कम हैं, लेकिन मृत्यु दर काफी अधिक है। इसकी सबसे बड़ी वजह बीमारी का देर से पता चलना है। शुरुआती लक्षण सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे एसिडिटी, अपच और पेट दर्द से मिलते-जुलते होते हैं, इस बीमारी के शुरुआती संकेतों को पहचानना और समय पर जांच कराना बेहद जरूरी है।

Health Tips- पैंक्रियाटिक कैंसर से हर साल हो रही हैं हजारों मौतें, जानिए इसका कारण

भारत में पैंक्रियाटिक कैंसर के कितने मामले?

भारत में हर साल लगभग 10,000 से 14,000 नए पैंक्रियाटिक कैंसर के मामले सामने आते हैं। इसके आंकड़े बताते हैं कि बीमारी की घटनाओं के मामले में भारत 24वें और मृत्यु दर के मामले में 18वें स्थान पर है।

पुरुषों में इसकी घटना दर प्रति एक लाख आबादी पर 0.5 से 2.4 है।

महिलाओं में यह दर प्रति एक लाख आबादी पर 0.2 से 1.8 है।

केवल 15 से 20 प्रतिशत मरीजों में ट्यूमर ऑपरेशन के जरिए निकालने योग्य स्थिति में होता है।

समय पर पहचान होने पर व्हिपल सर्जरी या पैंक्रियाज के प्रभावित हिस्से को हटाने जैसी प्रक्रियाएं इलाज का महत्वपूर्ण विकल्प हो सकती हैं। अन्य मरीजों में कीमोथेरेपी, रेडिएशन, टारगेटेड थेरेपी और पैलिएटिव केयर की जरूरत पड़ सकती है।

30–40 साल के युवाओं में क्यों बढ़ रहा खतरा?

पिछले दो दशकों में दुनिया भर में 50 साल से कम उम्र के लोगों में पैंक्रियाटिक कैंसर के मामलों में वृद्धि देखी गई है। भारत में भी कैंसर केंद्रों पर कम उम्र के मरीज सामने आ रहे हैं।

इसके संभावित जोखिम कारकों में शामिल हैं:

मोटापा और शारीरिक गतिविधियों की कमी

अत्यधिक शराब का सेवन

धूम्रपान और गुटखा जैसे तंबाकू उत्पाद

लंबे समय से पैंक्रियाटाइटिस की समस्या

कुछ मामलों में पारिवारिक इतिहास

Health Tips- पैंक्रियाटिक कैंसर से हर साल हो रही हैं हजारों मौतें, जानिए इसका कारण

पैंक्रियाटिक कैंसर के शुरुआती लक्षण

पैंक्रियाज पेट के अंदर गहराई में स्थित होता है, इसलिए यहां विकसित होने वाला ट्यूमर शुरुआती चरण में आसानी से महसूस नहीं होता। इसके लक्षण सामान्य परेशानियों जैसे हो सकते हैं:

पेट के ऊपरी हिस्से या पीठ में हल्का दर्द

पेट फूलना और अपच

थकान और भूख कम लगना

बिना स्पष्ट कारण वजन कम होना

इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

त्वचा और आंखों का पीला पड़ना यानी पीलिया

पेशाब का गहरा रंग और मल का हल्का रंग

शरीर में खुजली

पेट के ऊपरी हिस्से से पीठ तक फैलने वाला दर्द

बिना कारण तेजी से वजन घटना

50 वर्ष के बाद अचानक डायबिटीज होना

पहले से मौजूद डायबिटीज का अचानक अनियंत्रित होना

इन लक्षणों का मतलब हमेशा कैंसर नहीं होता, लेकिन लगातार बने रहने पर जांच जरूरी है।