Health Tips- मुंह के छाले होने पर कान में होता हैं दर्द, जानिए इसका कारण

 
Health Tips: Mouth ulcers can cause ear pain—find out why.

दोस्तो शरीर में किसी भी प्रकार की पीढ़ा होना बहुत ही नुकसानदायक हैं, ऐसे में मुंह में छाला होना तो परेशानी का सबब हैं, इसकी वजह से खाना, पानी पीना और यहां तक कि बोलना भी मुश्किल लगने लगता है। ऐसे में मुंह के छाले के साथ कान में भी दर्द महसूस हो, तो कई लोग इसे कान का संक्रमण समझ लेते हैं। हर बार समस्या कान में नहीं होती। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण-

Health Tips: Mouth ulcers can cause ear pain—find out why.

मुंह के छाले का दर्द कान तक क्यों पहुंचता है?

मुंह, गले और कान के आसपास की नसों का आपस में गहरा संबंध होता है। खासकर अगर छाला जीभ के पिछले हिस्से, मुंह के पीछे या गले के पास हो, तो वहां से निकलने वाले दर्द के संकेत कान में भी महसूस हो सकते हैं।

इसे मेडिकल भाषा में Referred Pain यानी स्थानांतरित दर्द कहा जाता है। इसमें समस्या एक जगह होती है, लेकिन दर्द दूसरी जगह महसूस होता है।

कैसे पता करें कि कान का दर्द छाले से जुड़ा है?

अगर कान का दर्द हल्का है और मुंह में छाला होने के साथ ही शुरू हुआ है, तो दोनों समस्याओं के बीच संबंध हो सकता है।

छाला ठीक होने के साथ कान का दर्द भी कम हो जाए, तो दर्द के जुड़े होने की संभावना अधिक है।

अगर छाला ठीक होने के बाद भी कान में दर्द बना रहे, तो इसे केवल मुंह के छाले से जोड़ना सही नहीं होगा।

लगातार या बढ़ता हुआ कान का दर्द किसी दूसरी समस्या का संकेत हो सकता है।

कान में दर्द के दूसरे कारण भी हो सकते हैं

कान का संक्रमण

दांतों में दर्द या संक्रमण

मसूड़ों की समस्या

गले में संक्रमण या सूजन

मुंह और गले में सूजन या जलन

दांत की गंभीर समस्या

अगर कान के दर्द के साथ तेज दांत दर्द हो या निगलने पर दर्द बढ़ता हो, तो समस्या मुंह या गले से जुड़ी हो सकती है।

इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

कान से पानी, पस या अन्य तरल पदार्थ निकलना

सुनाई देने में कमी

तेज बुखार

कान के आसपास सूजन

लगातार या बढ़ता हुआ कान दर्द

ये लक्षण कान से जुड़ी किसी प्राथमिक समस्या की ओर इशारा कर सकते हैं।

Health Tips: Mouth ulcers can cause ear pain—find out why.

मुंह के छाले में दर्द कम करने के आसान उपाय

छाला होने के दौरान खान-पान पर थोड़ा ध्यान देकर जलन और दर्द को कम किया जा सकता है।

बहुत ज्यादा मसालेदार खाना

खट्टी चीजें

ज्यादा नमकीन भोजन

बहुत गर्म भोजन या पेय

इसके बजाय:

नरम भोजन करें।

भोजन और पेय पदार्थ कमरे के तापमान या हल्के ठंडे रखें।

मुलायम ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें।

छाले को बार-बार जीभ या उंगली से छूने से बचें।

नमक के पानी से कुल्ला कर सकते हैं

मुंह के छाले में राहत के लिए घर पर गुनगुने नमक के पानी से कुल्ला किया जा सकता है।