Health Tips- किन लोगों को मेथी दाना नहीं खाना चाहिए, आइए जानें

 
Health Tips- किन लोगों को मेथी दाना नहीं खाना चाहिए, आइए जानें दोस्तो भारतीय रसोई में कई प्रकार के मसाले पाए जाते हैं, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं, जिनमें मेथी दाना भी हैं, जिसका इस्तेमाल तड़के से लेकर कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। आजकल कई लोग मेथी दानों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पीते हैं या फिर भीगे हुए दानों को चबाकर खाते हैं।  मेथी का सेवन पाचन और ब्लड शुगर मैनेजमेंट जैसे कुछ स्वास्थ्य पहलुओं के लिए उपयोगी हो सकता है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए इसका नियमित या सप्लीमेंट के तौर पर सेवन उचित नहीं होता। आइए जानते हैं किन लोगो को मेथी का पानी नहीं पीना चाहिए-  1. गर्भावस्था में मेथी से बचें गर्भावस्था के दौरान मेथी दानों का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। मेथी गर्भाशय को उत्तेजित कर सकती है। इसलिए इस दौरान भीगे हुए मेथी दाने चबाने या उनका पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। 2. सर्जरी से पहले रखें सावधानी अगर आपकी कोई सर्जरी होने वाली है, तो मेथी दानों के सेवन के बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। सर्जरी से लगभग दो सप्ताह पहले मेथी का सेवन रोकने की सलाह दी जा सकती है, क्योंकि यह रक्तस्राव के जोखिम को प्रभावित कर सकती है। 3. ब्लड थिनर लेने वाले लोग सावधान रहें अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं जैसे Warfarin या Acitrom लेते हैं, तो मेथी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। मेथी और ऐसी दवाओं के बीच इंटरैक्शन से ब्लीडिंग का जोखिम बढ़ सकता है। 4. IBS या संवेदनशील पेट में सावधानी मेथी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और इसे अक्सर पाचन के लिए उपयोगी माना जाता है। लेकिन जिन लोगों को IBS (Irritable Bowel Syndrome) या बहुत संवेदनशील पाचन तंत्र की समस्या है, उनमें नियमित मेथी सेवन से गैस, पेट फूलना या अन्य पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। 5. डायबिटीज की दवा लेने वालों को विशेष ध्यान देना चाहिए मेथी ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति पहले से इंसुलिन या Glimepiride जैसी दवाएं ले रहा है, तो मेथी के अतिरिक्त सेवन से ब्लड शुगर जरूरत से ज्यादा कम होने का खतरा हो सकता है।

दोस्तो भारतीय रसोई में कई प्रकार के मसाले पाए जाते हैं, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं, जिनमें मेथी दाना भी हैं, जिसका इस्तेमाल तड़के से लेकर कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। आजकल कई लोग मेथी दानों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उसका पानी पीते हैं या फिर भीगे हुए दानों को चबाकर खाते हैं।

मेथी का सेवन पाचन और ब्लड शुगर मैनेजमेंट जैसे कुछ स्वास्थ्य पहलुओं के लिए उपयोगी हो सकता है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए इसका नियमित या सप्लीमेंट के तौर पर सेवन उचित नहीं होता। आइए जानते हैं किन लोगो को मेथी का पानी नहीं पीना चाहिए-

Health Tips: Let’s find out who should not consume fenugreek seeds.

1. गर्भावस्था में मेथी से बचें

गर्भावस्था के दौरान मेथी दानों का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए। मेथी गर्भाशय को उत्तेजित कर सकती है। इसलिए इस दौरान भीगे हुए मेथी दाने चबाने या उनका पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

2. सर्जरी से पहले रखें सावधानी

अगर आपकी कोई सर्जरी होने वाली है, तो मेथी दानों के सेवन के बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं। सर्जरी से लगभग दो सप्ताह पहले मेथी का सेवन रोकने की सलाह दी जा सकती है, क्योंकि यह रक्तस्राव के जोखिम को प्रभावित कर सकती है।

3. ब्लड थिनर लेने वाले लोग सावधान रहें

अगर आप खून पतला करने वाली दवाएं जैसे Warfarin या Acitrom लेते हैं, तो मेथी का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। मेथी और ऐसी दवाओं के बीच इंटरैक्शन से ब्लीडिंग का जोखिम बढ़ सकता है।

Health Tips: Let’s find out who should not consume fenugreek seeds.

4. IBS या संवेदनशील पेट में सावधानी

मेथी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है और इसे अक्सर पाचन के लिए उपयोगी माना जाता है। लेकिन जिन लोगों को IBS (Irritable Bowel Syndrome) या बहुत संवेदनशील पाचन तंत्र की समस्या है, उनमें नियमित मेथी सेवन से गैस, पेट फूलना या अन्य पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।

5. डायबिटीज की दवा लेने वालों को विशेष ध्यान देना चाहिए

मेथी ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति पहले से इंसुलिन या Glimepiride जैसी दवाएं ले रहा है, तो मेथी के अतिरिक्त सेवन से ब्लड शुगर जरूरत से ज्यादा कम होने का खतरा हो सकता है।