Health Tips- सर्दियों में ऐसे रखें अपनी हड्डियों को ऐसे रखें मजबूत, जानिए किस चीज का करें सेवन
दोस्तो उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगो को परेशान कर रखा हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती है, ठंड के मौसम में कम धूप मिलने और कम फिजिकल एक्टिविटी से हड्डियों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। कम धूप का मतलब है विटामिन D का लेवल कम होना, जिससे कैल्शियम एब्जॉर्प्शन पर असर पड़ता है, जबकि इनएक्टिविटी से हड्डियां और जोड़ कमजोर हो सकते हैं। आइए जानते हैं कमजोर हड्डियों को कैसे मजबूत रखें-
1. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध, दही और पनीर कैल्शियम के अच्छे सोर्स हैं। सर्दियों में इनका रेगुलर सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों के दर्द को रोकने में मदद करता है।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी और सरसों का साग जैसी सब्जियां कैल्शियम और विटामिन K देती हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों की डेंसिटी को सपोर्ट करते हैं ।
3. सूखे मेवे और बीज
बादाम, अखरोट, तिल और अलसी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होते हैं। इन्हें अपनी सर्दियों की डाइट में शामिल करने से हड्डियां अंदर से मजबूत होती हैं।
4. अंडे और मछली
अंडे की जर्दी और फैटी मछली विटामिन D के बेहतरीन सोर्स हैं, जो कैल्शियम एब्जॉर्प्शन और हड्डियों की ओवरऑल मजबूती के लिए ज़रूरी है।
5. दालें और सोया प्रोडक्ट्स
दालें, सोयाबीन और टोफू प्रोटीन और ज़रूरी मिनरल्स देते हैं। ये हड्डियों की मरम्मत में मदद करते हैं और लंबे समय तक हड्डियों की सेहत को सपोर्ट करते हैं।
