Health Tips- क्या हाइड्रेटेड रहने के लिए पीते हैं ज्यादा पानी, किडनी के लिए हो सकता हैं खतरनाक

 

By Jitendra Jangid- दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि पानी जीवन जीने का अहम स्त्रोत हैं, जैसे हमारे बुजुर्ग कहते हैं कि जल ही जीवन हैँ। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी कहते हैं कि अच्छे स्वास्थ्य खूब पानी पीने की सलाह देते हैं। हमारे शरीर के कामकाज के लिए हाइड्रेटेड रहना ज़रूरी हैं। लेकिन कई लोग हाइड्रेटेड रहने के लिए बहुत अधिक पानी पीते हैं, लेकिन क्या यह सही हैं, आइए जानते हैं ज्यादा पानी पीने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में-

Google

किडनी पर दबाव

हमारी किडनी शरीर से अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को छानने के लिए ज़िम्मेदार होती है। जब हम बहुत ज़्यादा पानी पीते हैं, तो किडनी को अतिरिक्त तरल पदार्थ को छानने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिससे संभावित रूप से समय के साथ किडनी को नुकसान पहुँच सकता है।

Google

किडनी डिसफंक्शन का जोखिम

किडनी पर बहुत ज़्यादा पानी पीने का बोझ है, तो वे ठीक से काम करने की अपनी क्षमता खोना शुरू कर सकती हैं। इससे किडनी डिसफंक्शन सहित गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं।

Google

अनुशंसित दैनिक पानी का सेवन

पर्याप्त हाइड्रेशन बनाए रखना समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखना चाहिए ।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [zeenewshindi].

Tags