Health Tips- क्या बीपी हो गया है अनकंट्रोल, तो इन चीजों का करें सेवन
दोस्तो सर्दियों का मौसम हम सबको बहुत ही अच्छा लगता हैं, लेकिन सर्दी का मौसम अपने साथ अनेक बीमारियां लाता हैं, इस मौसम में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। जो लोग पहले से ही हाइपरटेंशन से जूझ रहे हैं, उनके लिए इस मौसम में लापरवाही दिल और दिमाग से जुड़ी दिक्कतों का खतरा बढ़ा सकती है। आइए जानते है हाई बीपी को आप कैसे कंट्रोल कर सकते हैं-
1. लहसुन शामिल करें
लहसुन ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है। सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोज़ाना कच्चा या पका हुआ लहसुन खाना खास तौर पर फायदेमंद हो सकता है।
2. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
पालक, मेथी और सरसों के साग जैसी सब्जियों में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में सोडियम के लेवल को बैलेंस करने और ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में मदद करता है।
3. अखरोट और बादाम खाएं
अखरोट और बादाम में हेल्दी फैट्स होते हैं जो दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। सर्दियों में इन्हें सीमित मात्रा में खाने से ब्लड प्रेशर में अचानक बढ़ोतरी को रोकने में मदद मिल सकती है।
4. गर्म सूप पिएं
गर्म सब्जियों या दाल का सूप शरीर को गर्म रखता है और ब्लड वेसल्स में अकड़न को कम करता है। ये ठंडे मौसम में आराम देते हैं और ब्लड प्रेशर के लेवल को स्थिर बनाए रखने में मदद करते हैं।
5. मौसमी फल खाएं
सेब, संतरे और अनार जैसे फलों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व दिल की रक्षा करते हैं और सर्दियों में ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम करते हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from TV9Hindi.
