Health Tips- क्या प्रतिदिन अश्वगंधा का सेवन स्वास्थ्य के लिए सही है, आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय
दोस्तो इंसान एक स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए कई अच्छी जीवनशैली और खान पान लेता है, ऐसे में कई लोग अश्वगंधा का सेवन करते हैं, जो तनाव, नींद और सामान्य स्वास्थ्य को बनाए रखता है। लेकिन लंबे समय तक इसके सेवन को लेकर अक्सर सुरक्षा से जुड़े सवाल उठते हैं। हाल ही में एक सर्वे में पाया गया कि अश्वगंधा हर व्यक्ति के लिए लंबे समय तक पूरी तरह सुरक्षित है। अध्ययन एक निश्चित मात्रा, नियंत्रित परिस्थितियों और स्वस्थ प्रतिभागियों पर किया गया था।

लिवर और किडनी पर क्या असर पड़ा?
अध्ययन के दौरान प्रतिभागियों के लिवर और किडनी से जुड़े स्वास्थ्य संकेतकों की नियमित जांच की गई। इनमें लिवर फंक्शन टेस्ट, क्रिएटिनिन और ब्लड यूरिया जैसे परीक्षण शामिल थे।
रिसर्च के अनुसार, अधिकांश जांच के परिणाम सामान्य सीमा में रहे और अश्वगंधा लेने वाले समूह तथा प्लेसिबो समूह के बीच सुरक्षा के मामले में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया।
अध्ययन में अश्वगंधा को गंभीर लिवर या किडनी इंजरी से जोड़ने वाला कोई प्रमाण नहीं मिला। हालांकि, अश्वगंधा लेने वाले लगभग 2% प्रतिभागियों में लिवर एंजाइम में हल्की वृद्धि देखी गई, जबकि प्लेसिबो समूह में यह आंकड़ा करीब 0.7% था।
इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि अश्वगंधा का लिवर पर कभी कोई असर नहीं पड़ सकता।
क्या अश्वगंधा से इम्युनिटी बढ़ी?
स्टडी में यह भी देखा गया कि लंबे समय तक अश्वगंधा लेने से Covishield वैक्सीन के बाद बनी इम्युनिटी पर क्या प्रभाव पड़ता है।
दोनों समूहों में वैक्सीन के बाद मजबूत इम्यून रिस्पॉन्स देखा गया। हालांकि, अश्वगंधा लेने से वैक्सीन से बनी इम्युनिटी में अतिरिक्त बढ़ोतरी होने का कोई स्पष्ट और सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण प्रमाण नहीं मिला।
यानी अध्ययन के आधार पर यह भी साबित नहीं हुआ कि अश्वगंधा वैक्सीन से बनी इम्युनिटी को बढ़ाता है।

गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आए
अध्ययन के दौरान कुछ प्रतिभागियों में हल्के से मध्यम स्तर के प्रतिकूल प्रभाव देखे गए, लेकिन दोनों समूहों की कुल सुरक्षा प्रोफाइल तुलनीय रही।
रिपोर्ट के अनुसार, अध्ययन में इस्तेमाल किए गए अश्वगंधा एक्सट्रैक्ट से संबंधित कोई गंभीर प्रतिकूल घटना सामने नहीं आई।
शोधकर्ताओं के निष्कर्ष के मुताबिक, स्वस्थ प्रतिभागियों में रोजाना 500 mg स्टैंडर्डाइज्ड जलीय अश्वगंधा एक्सट्रैक्ट का 24 सप्ताह तक सेवन अच्छी तरह सहन किया गया।
किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
इस स्टडी के परिणामों को हर व्यक्ति पर लागू नहीं किया जा सकता। खासकर इन परिस्थितियों में अश्वगंधा लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है:
अगर आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है।
अगर आप नियमित रूप से कोई दवा लेते हैं।
अगर आप लंबे समय तक अश्वगंधा लेने की योजना बना रहे हैं।
अगर आप बुजुर्ग हैं या आपकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य से अलग है।
अगर किसी सप्लीमेंट से पहले आपको प्रतिकूल प्रतिक्रिया हो चुकी है।
क्या 24 सप्ताह तक अश्वगंधा लेना सुरक्षित है?
इस अध्ययन में स्वस्थ वयस्कों के बीच निर्धारित मात्रा में 24 सप्ताह तक अश्वगंधा का सेवन सामान्य रूप से अच्छी तरह सहन किया गया और गंभीर लिवर या किडनी नुकसान का संकेत नहीं मिला।
लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि अश्वगंधा सभी लोगों के लिए, हर मात्रा में और अनिश्चित समय तक सुरक्षित है। अध्ययन की अवधि, इस्तेमाल की गई विशेष तैयारी और प्रतिभागियों की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी है।
