Health Tips- क्या सूखी खांसी ने कर रखा हैं बुरा हाल, अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

 
Health Tips- क्या सूखी खांसी ने कर रखा हैं बुरा हाल, अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

दोस्तो ठंड का मौसम हमें गर्मी से राहत प्रदान करता हैं,लेकिन सर्दी के मौसम में वायरल फीवर, खांसी, जुकाम होना एक आम बात है, जो परेशानी का सबब हैं, जिसमें सूखी खांसी एक परेशान करने वाली हैं, लगातार रहने वाली और कभी-कभी तो बहुत कमज़ोर करने वाली भी हो सकती है, जिससे आपकी रोज़ाना की ज़िंदगी पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं सूखी खांसी से कैसे घरेलू नुस्खों से राहत पा सकते हैं- 

शहद: एक चम्मच शहद लें। इसके प्राकृतिक आराम देने वाले गुण गले की जलन को शांत करने में मदद कर सकते हैं।

अदरक: खांसी के लक्षणों से राहत पाने के लिए ताज़े अदरक का एक छोटा टुकड़ा चूसें।

अदरक और शहद का मिश्रण: अदरक के रस को शहद के साथ मिलाएं और ज़्यादा राहत के लिए इसका सेवन करें। यह मिश्रण सूजन को कम करने और गले को आराम देने में मदद कर सकता है।

गर्म नमक के पानी से गरारे: गर्म नमक के पानी से गरारे करने से गले की जलन कम होती है और गला नम रहता है।

इन आसान नुस्खों से आप सूखी खांसी से राहत पा सकते हैं और सर्दियों का मौसम ज़्यादा आराम से बिता सकते हैं।

Tags