Health Tips- इन लोगो को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पनीर, हो सकते हैं स्वास्थ्य नुकसान
By Jitendra Jangid- दोस्तो शाकाहारी लोगो के लिए पनीर मीठ से कम नहीं हैं, जो आपको हर त्यौहार, शादी, पार्टी में विभिन्न व्यंजनों के रूप में मिल जाएगा। पनीर प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन डी और फॉस्फोरस जैसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं। पनीर ज़्यादातर लोगों के लिए जितना फ़ायदेमंद है, कुछ लोगों के लिए यह उतना ही नुकसानदेह भी साबित हो सकता है, खास तौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें कुछ ख़ास स्वास्थ्य समस्याएँ हैं। आइए जानते हैं कि लोगों को नहीं खानी चाहिए पनीर

डायरिया के मरीज़: अगर आपको डायरिया है, तो पनीर खाने से आपकी स्थिति और खराब हो सकती है। इस दौरान पनीर खाने से बचना ही बेहतर है।

हाई ब्लड प्रेशर: हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को रोज़ाना पनीर खाने से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद सोडियम की मात्रा और भी ज़्यादा जटिलताओं को बढ़ा सकती है।
पाचन संबंधी समस्याएँ: अगर आपको कब्ज़, एसिडिटी या पेट में गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याएँ हैं, तो पनीर आपके लिए सही विकल्प नहीं हो सकता, क्योंकि यह इन समस्याओं को और बढ़ा सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल: जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल लगातार हाई रहता है, उन्हें पनीर से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद वसा की मात्रा कोलेस्ट्रॉल के निर्माण में और भी ज़्यादा योगदान दे सकती है।
हृदय रोगी: पनीर में मौजूद वसा हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए हानिकारक हो सकती है। इससे रक्तचाप और खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिससे हृदय पर और अधिक दबाव पड़ सकता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNews].
