Health Tips- सर्दियों में शरीर में पानी की कमी हो गई हैं, ऐसे करें पूर्ती
दोस्तो सर्द मौसम में हमें प्यास कम लगती है, जिसकी वजह से हम पानी कम पीते है और जब हम पानी नहीं पीते हैं तो डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे थकान, कब्ज, सूखी त्वचा, सिरदर्द और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों में हाइड्रेटेड रहना उतना ही ज़रूरी है जितना गर्मियों में। लेकिन चिंता ना करें क्योंकि हम आज आपको सर्दियों में शरीर में पानी की पूर्ती कैसे करें इस बारें में बताएंगे-
1. गुनगुना पानी पीने की आदत डालें
सर्दियों में गुनगुना पानी पीना शरीर के लिए आसान और ज़्यादा आरामदायक होता है। यह हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है, पाचन में सुधार करता है।
2. प्यास न लगने पर भी पानी पिएं
सर्दियों में, शरीर की प्यास लगने के संकेत कम हो जाते हैं, लेकिन पानी की ज़रूरत उतनी ही रहती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पीने की आदत डालें।
3. सूप और गर्म तरल पदार्थ शामिल करें
अपने खाने में सूप, दाल का पानी, सब्जियों का स्टॉक और अन्य गर्म पेय शामिल करने से शरीर में तरल पदार्थों की कमी पूरी होती है।
4. पानी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं
संतरे, सेब, नाशपाती, गाजर और खीरे जैसे फलों और सब्जियों में पानी की मात्रा ज़्यादा होती है। इन्हें अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल करने से प्राकृतिक हाइड्रेशन और सेहत को फायदा होता है।
5. पानी पीने के लिए मोबाइल रिमाइंडर का इस्तेमाल करें
व्यस्त दिनचर्या के कारण हम अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। अपने मोबाइल फोन पर रिमाइंडर सेट करने से आपको नियमित रूप से पानी पीने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from TV9hindi.
