Health Tips- अगर अपनी गट हेल्थ को बनाना चाहते हैं बेहतर, तो इन चीजों का पिएं जूस
दोस्तो आज के युवा जीवन की भागदौड़ और कामकाज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान पान और जीवनशैली खराब हो जाती हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती हैं, ऐसे में बात करें आंत की तो इसका स्वस्थ रहना जरूरी हैं, पाचन तंत्र सीधे तौर पर रोग प्रतिरोधक क्षमता, ऊर्जा के स्तर और पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित करता है। दुर्भाग्य से, आधुनिक जीवनशैली की आदतें—जैसे गलत खान-पान, तनाव और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ—अक्सर हमारी आंत को कमज़ोर कर देती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी गट हेल्थ को सही रखना चाहते हैं, तो इन चीजों का जूस पीएं-
1. चुकंदर, अनार और सेब का जूस
यह मिश्रण एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर है। नियमित सेवन से आंत स्वस्थ रहती है और लंबे समय तक पाचन क्रिया बेहतर रहती है।
2. पालक और कीवी का जूस
फाइबर, विटामिन, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम से भरपूर, पालक और कीवी का जूस पाचन तंत्र को मज़बूत बनाने में मदद करता है।
3. खीरा, पुदीना और नींबू का जूस
ये सामग्रियाँ हाइड्रेशन और फाइबर के बेहतरीन स्रोत हैं। यह ताज़ा जूस पेट को आराम पहुँचाता है, पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और आपके पेट को ठंडा और स्वस्थ रखता है।
4. गाजर और संतरे का जूस
विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, कैल्शियम, मैंगनीज और फॉस्फोरस से भरपूर, गाजर और संतरे का जूस पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और पाचन क्रिया में सुधार करता है।
5. टमाटर और धनिया का जूस
टमाटर और धनिया दोनों में ही फाइबर और लाभकारी पादप यौगिक प्रचुर मात्रा में होते हैं। इस जूस को रोज़ाना पीने से स्वाभाविक रूप से पेट की कार्यप्रणाली में सुधार होता है और पाचन तंत्र संतुलित रहता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranhindi]
