Health Tips- क्या रातभर सोने के भी सुबह उठते ही आलस आते हैं, तो करें ये काम
दोस्तो अच्छे स्वास्थ्य के लिए रातभर अच्छी नींद लेना बहुत ही जरूरी हैं, लेकिन कई लोगो रातभर अच्छी नींद लेने के बाद भी सुबह उठने के बाद भी शरीर थका हुआ महसूस होता है, दिमाग सुस्त रहता है, और काम करने का मन नहीं करता। अगर आपको भी अक्सर सुबह आलस या थकान महसूस होती है, तो कुछ आसान लाइफस्टाइल बदलाव बहुत बड़ा फर्क ला सकते हैं। आइए जानते हैं आलस दूर करने के उपाय-
1. एक फिक्स्ड सोने का रूटीन फॉलो करें
रोज़ाना जल्दी सोने और एक ही समय पर उठने की आदत डालें। एक जैसा सोने का शेड्यूल आपकी बॉडी क्लॉक को रेगुलेट करने में मदद करता है ।
2. सुबह की धूप लें
सुबह की धूप में कुछ समय बिताएं। धूप की तरफ पीठ करके बैठने या चलने से आपका शरीर एक्टिव होता है, मूड बेहतर होता है, और विटामिन D का लेवल बढ़ता है।
3. तांबे की बोतल से पानी पिएं
रात भर तांबे की बोतल में रखा पानी पीना डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म और ओवरऑल एनर्जी लेवल के लिए फायदेमंद माना जाता है।
4. उठने के बाद अपने शरीर को हिलाएं
अगर ज़रूरत हो तो अपना अलार्म रिपीट पर सेट करें और अपने दिन की शुरुआत हल्की योगा, स्ट्रेचिंग या ब्रीदिंग एक्सरसाइज से करें।
5. रात में कैफीन से बचें
ज़्यादा कैफीन का सेवन, खासकर रात में, नींद खराब कर सकता है और सुबह को और मुश्किल बना सकता है। शाम को चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक्स से बचें।
