Health Tips- क्या आप फैटी लिवर से ग्रसित हैं, तो भूलकर भी न पिएं ये ड्रिंक्स
दोस्तो आज के युवा जीवन के भागदौड़ और कामकाज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपनी जीवनशैली और खान पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो जाते हैं, ऐसी ही एक समस्या है फैटी लिवर, जिसमें लिवर में ज़्यादा फैट जमा होने लगता है। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह आपकी पूरी सेहत पर असर डाल सकता है। आइए जानते हैं फैटी लिवर से ग्रसित लोगो को कौनसी ड्रिंक्स नहीं पीनी चाहिए-
1. एनर्जी ड्रिंक्स
अगर आप एनर्जी ड्रिंक्स पीते हैं, खासकर वर्कआउट के दौरान, तो अब इन्हें पीना बंद कर दें। इन ड्रिंक्स में आमतौर पर बहुत ज़्यादा कैफीन, चीनी और आर्टिफिशियल स्वीटनर होते हैं, जो लिवर को खराब कर सकते हैं।
2. बोबा (बबल) टी
फैटी लिवर वाले लोगों को बोबा टी से पूरी तरह बचना चाहिए। इसमें मीठे सिरप, क्रीमर और ज़्यादा कैलोरी वाले टैपिओका पर्ल होते हैं, जो चीनी की मात्रा बढ़ाते हैं और लिवर में फैट जमा होने को बढ़ा सकते हैं।
3. सॉफ्ट ड्रिंक्स
सॉफ्ट ड्रिंक्स फैटी लिवर के सबसे बड़े कारणों में से एक हैं। इनमें बहुत ज़्यादा फ्रक्टोज और रिफाइंड शुगर होती है, जो लिवर में फैट जमा होने को बढ़ावा देती है।
इसके बजाय आपको क्या खाना चाहिए?
ताज़े फल और सब्ज़ियां
साबुत अनाज
लीन प्रोटीन
सही मात्रा में हेल्दी फैट
ये खाना लिवर के काम में मदद करते हैं और फैट जमा होने को कम करने में मदद करते हैं।
