Health Tips-  क्या शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो गई हैं, तो इन चीजों का करें सेवन

 
Health Tips-  क्या शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो गई हैं, तो इन चीजों का करें सेवन

दोस्तो आज के दूषित वातावरण में स्वास्थ स्वास्थ्य बनाए रखना बहुत ही मुश्किल हैं, खराब खान पान और जीवनशैली की वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हमें अपना शिकार बना लेती हैं, शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई विटामिन्स की जरूरत होती हैं, इनमें विटामिन बी12 होता हैं, यह रेड ब्लड सेल्स को बचाने में मदद करता है, दिमाग और नसों की सेहत को सपोर्ट करता है, और आपकी एनर्जी लेवल को स्थिर रखता है। जब आपके शरीर को पर्याप्त विटामिन B12 नहीं मिलता है, तो आपको अपनी त्वचा, एनर्जी और ओवरऑल सेहत में बदलाव दिखना शुरू हो सकते हैं, आइए जानते हैं इसकी शरीर में कैसे पूर्ती कर सकते हैं- 

विटामिन B12 क्यों ज़रूरी है?

स्वस्थ रेड ब्लड सेल्स बनाए रखता है

नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करता है

थकान और कमज़ोरी को रोकने में मदद करता है

मानसिक स्पष्टता और याददाश्त में योगदान देता है

इसकी कमी से लगातार थकान, शरीर में दर्द, बेजान त्वचा और याददाश्त की समस्या हो सकती है। अगर ये लक्षण बने रहते हैं, तो अपने B12 लेवल की जांच करवाना ज़रूरी है।

हमें विटामिन B12 कैसे मिलता है?

नॉन-वेज खाना

दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स

कुछ सब्जियां, जब संतुलित आहार में शामिल की जाती हैं, तो B12 के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं, भले ही उनमें सीधे तौर पर B12 की ज़्यादा मात्रा न हो।

मूंग दाल के बारे में क्या?

मूंग दाल विटामिन B12 का सीधा सोर्स नहीं है। हालांकि, यह सपोर्ट करती है:

बेहतर पाचन

लिवर की सेहत

क्योंकि B12 लिवर में बनता और स्टोर होता है, इसलिए एक स्वस्थ लिवर अप्रत्यक्ष रूप से शरीर में बेहतर विटामिन मैनेजमेंट में मदद करता है।

Tags