Health Tips- ब्रेकफास्ट में क्या ब्रेड खाते है, तो जान लिजिए इसके नुकसान

 

दोस्तो एक स्वस्थ स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए हमें सुबह का नाश्ता पोष्टिकता वाला सेवन करना जरूरी है, क्योंकि यह हमें पूरे दिन एनर्जेटिक रखता है, ऐसे में कई लोग सुबह ऑफिस, स्कूल जाने की जल्दी में ब्रेड खाना पसंद करते हैं टोस्ट, सैंडविच या ब्रेड स्प्रेड के साथ कई घरों में सुबह का रेगुलर खाना बन गया है। लेकिन क्या जानते हैं प्रतिदिन ब्रेड खाने से स्वास्थ्य को होते हैं ये नुकसान- 

1. ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी

ब्रेड, खासकर सफेद ब्रेड, का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज़्यादा होता है। इससे ब्लड शुगर लेवल तेज़ी से बढ़ सकता है। डायबिटीज़ वाले या जिन्हें इसका खतरा है, उन्हें नाश्ते में रोज़ाना ब्रेड खाने से बचना चाहिए।

2. वज़न बढ़ने का खतरा

ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी भरपूर होती हैं। इसे रेगुलर खाने से वज़न बढ़ सकता है

3. पाचन संबंधी समस्याएं और पेट फूलना

रोज़ाना ब्रेड खाने का एक बड़ा नुकसान यह है कि इसमें फाइबर कम होता है। इससे कब्ज़, गैस और पेट फूलने जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

4. दिल की सेहत पर असर

कई तरह की ब्रेड में एक्स्ट्रा सोडियम होता है। ज़्यादा सोडियम लेने से समय के साथ हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी दिक्कतों का खतरा बढ़ सकता है।

अगर आप पूरी तरह से ब्रेड नहीं छोड़ना चाहते, तो व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन या होल-ग्रेन ब्रेड चुनें। ब्राउन ब्रेड में ज़्यादा फाइबर और न्यूट्रिएंट्स होते हैं।

 

Tags