Health Tips- क्या आप एसिडिटी और पेट गैस से परेशान हैं, तो रोज करें ये योगासन
दोस्तो आज हम सब अपने कामकाज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान पान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। नियमित योगाभ्यास पाचन तंत्र को सक्रिय रखने और पेट से जुड़ी कई सामान्य परेशानियों में राहत दिलाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में-
1. अर्ध मत्स्येंद्रासन
अर्ध मत्स्येंद्रासन यानी Half Lord of the Fishes Pose पाचन तंत्र को सक्रिय करने वाला योगासन माना जाता है। यह पेट के अंदरूनी अंगों, खासकर लिवर और किडनी को सक्रिय करने में मदद करता है। नियमित अभ्यास से पाचन बेहतर रखने और कब्ज जैसी समस्या में राहत पाने में मदद मिल सकती है।

2. भुजंगासन
भुजंगासन को पाचन तंत्र के लिए उपयोगी योगासनों में शामिल किया जाता है। इसमें पेट के बल लेटकर शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाया जाता है, जिससे पेट के अंगों को अच्छा स्ट्रेच मिलता है। नियमित अभ्यास गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी सामान्य परेशानियों में राहत देने में मदद कर सकता है।
3. पवनमुक्तासन
अगर आपको अक्सर पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या रहती है, तो पवनमुक्तासन उपयोगी हो सकता है। इस आसन में पेट की मांसपेशियों पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे पेट में फंसी गैस बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
4. मार्जरीआसन-बितिलासन
मार्जरीआसन-बितिलासन यानी Cat-Cow Pose रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाने के साथ-साथ शरीर को सक्रिय रखने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से पीठ की जकड़न और दर्द में राहत मिल सकती है।

5. वज्रासन
वज्रासन पाचन के लिए बेहद आसान योगासन माना जाता है। इसकी खास बात यह है कि इसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है। अगर खाना खाने के बाद टहलने का समय नहीं है, तो कुछ देर वज्रासन में बैठना एक विकल्प हो सकता है।
