Health Tips- क्या आप फैटी लिवर से परेशान हैं, तो इन चीजों का भूलकर भी ना करें सेवन

 
Health Tips- क्या आप फैटी लिवर से परेशान हैं, तो इन चीजों का भूलकर भी ना करें सेवन

दोस्तो आज के उस आधुनिक युग में फैटी लिवर एक आम समस्या बन गई हैं, जो तब होता हैं जब लिवर में अतिरिक्त चर्बी जमा हो जाती है, जो गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती हैं, फैटी लिवर को नियंत्रित करने या रोकने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है खान-पान। आइए जानते हैं फैटी लिवर होने पर हमें किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए- 

तैलीय और तले हुए खाद्य पदार्थ - समोसे, पकौड़े और चिप्स जैसे खाद्य पदार्थ लिवर पर भारी पड़ते हैं और चर्बी जमा होने को बढ़ावा देते हैं। 

सोडा और प्रोसेस्ड ड्रिंक्स - मीठे और उच्च कैलोरी वाले पेय फैटी लिवर को और बिगाड़ देते हैं। सोडा और प्रोसेस्ड पेय पदार्थों का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना ज़रूरी है।

उच्च चीनी वाले खाद्य पदार्थ - केक, पेस्ट्री, मिठाइयाँ और कोल्ड ड्रिंक्स में ज़्यादा चीनी होने के कारण वज़न बढ़ सकता है और लिवर को नुकसान पहुँच सकता है। 

फ़ास्ट फ़ूड और पिज़्ज़ा - इनमें ट्रांस फ़ैट और कैलोरी की मात्रा ज़्यादा होती है, जिससे लिवर के लिए इन्हें पचाना मुश्किल हो जाता है। नियमित सेवन आपके लिवर को नुकसान पहुँचा सकता है।

शराब - शराब लिवर की डिटॉक्सीफाई करने और वसा को तोड़ने की क्षमता को कम कर देती है। फैटी लिवर के मरीज़ों के लिए, शराब से परहेज़ करना बेहद ज़रूरी है।

लाल मांस और प्रसंस्कृत मांस - सॉसेज, बेकन और हॉट डॉग में वसा की मात्रा अधिक होती है, जिससे लीवर पर दबाव पड़ता है और वसा जमा होने लगती है।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranhindi]

Tags