Health Tips- क्या आप एनीमिया से हैं ग्रसित, तो इन चीजों को डाइट में करें शामिल
दोस्तो अगर आप उन लोगो में से हैं जो अक्सर बिना किसी वजह के थकान महसूस करते हैं, थोड़ी सी मेहनत करने पर ही कमजोरी, चक्कर या सांस फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं? इन लक्षणों की एक संभावित वजह एनीमिया यानी शरीर में खून की कमी हो सकती है। इस स्थिति में शरीर के ऊतकों तक पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता प्रभावित होती है, लेकिन हम अगर अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर लें तो एनीमिया से राहत पा सकते हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में

1. आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं
आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी होता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद प्रोटीन है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है।
2. विटामिन C वाले फल खाएं
विटामिन C शरीर को भोजन से आयरन अवशोषित करने में मदद करता है। इसलिए आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ विटामिन C वाले फल और सब्जियां खाना फायदेमंद हो सकता है।
3. हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें
पालक, मेथी और सरसों के साग जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में फोलेट सहित कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। फोलेट लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

4. विटामिन A से भरपूर सब्जियां खाएं
विटामिन A शरीर के सामान्य स्वास्थ्य और रक्त निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है। गाजर, कद्दू और शकरकंद जैसी पीली और नारंगी रंग की सब्जियां विटामिन A के अच्छे स्रोत हैं।
5. विटामिन B12 और फोलेट की कमी न होने दें
विटामिन B12 और फोलेट दोनों ही लाल रक्त कोशिकाओं के सही निर्माण के लिए जरूरी हैं।
- विटामिन B12: मछली, अंडे, मांस, दूध और अन्य डेयरी उत्पादों से मिल सकता है।
- फोलेट: दालों, चने, बीन्स और हरी पत्तेदार सब्जियों में पाया जाता है।
शाकाहारी लोगों को विटामिन B12 के पर्याप्त सेवन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से जांच और सप्लीमेंट लिए जा सकते हैं।
