Health Tips- क्या आप रनिंग स्टार्ट कर रहे हैं, तो इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
दोस्तो हम आज तक सुनते आ रहे हैं कि दौड़ना सबसे बेस्ट एक्सरसाइज में से एक हैं, जो हमें फिट रखती है, लेकिन इसे सही तरीके से करना बेहद जरूरी है। क्योंकि कई बार हमारी छोटी सी गलती भी हमारे लिए जानलेवा हो सकती है, जिसका ताचा उदाहरण देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) में एक कैडेट की दौड़ते समय अचानक तबीयत बिगड़ने और बाद में मौत होने की घटना ने सभी को चौंका दिया। उनकी मौत की सटीक वजह अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हुई है।

यह घटना बताती है कि सिर्फ दौड़ना या एक्सरसाइज करना ही पर्याप्त नहीं है। शरीर की क्षमता, मौसम और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सही तरीके से रनिंग करना भी जरूरी है, आइए जानते हैं दौड़ते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
1. बिना वार्म-अप के तुरंत न दौड़ें
सुबह उठकर सीधे तेज दौड़ना सही तरीका नहीं है। पहले हल्की वॉक, स्ट्रेचिंग और वार्म-अप करें, ताकि मांसपेशियां और जोड़ रनिंग के लिए तैयार हो सकें।
2. खाने का रखें ध्यान
बहुत भारी खाना खाने के तुरंत बाद दौड़ने से बचें। वहीं, लंबे समय तक खाली पेट रहकर तेज रनिंग करना भी हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होता। अपनी जरूरत और शरीर की क्षमता के अनुसार हल्का भोजन लें।

3. शरीर को हाइड्रेट रखें
रनिंग से पहले पर्याप्त पानी पिएं। लंबे समय तक दौड़ने या ज्यादा पसीना आने की स्थिति में शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी से परेशानी हो सकती है।
4. बहुत गर्म मौसम में सावधानी बरतें
तेज धूप, ज्यादा गर्मी या उमस में रनिंग करने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ सकता है और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे मौसम में ठंडे समय पर रनिंग करना बेहतर है।
5. स्वास्थ्य संबंधी समस्या है तो डॉक्टर से सलाह लें
जिन लोगों को हृदय, सांस से जुड़ी समस्या या कोई पुरानी बीमारी है, उन्हें नियमित रनिंग शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
