Health Tips- देश में तेजी से फैल रहा हैं H1N1 वायरस, इन बातों का रखें ध्यान

 
Health Tips- देश में तेजी से फैल रहा हैं H1N1 वायरस, इन बातों का रखें ध्यान दोस्तो एक तरफ मानसून और उसकी वजह से उमस दूसरी तरफ तेजी फैलता हुआ H1N1 यानी स्वाइन फ्लू, जो एक जानलेवा वायरस हैं, कई इलाकों में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। समय पर सावधानी बरतने और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने से बीमारी के प्रसार को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है, आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में-  क्या हैं H1N1 के प्रमुख लक्षण? H1N1 एक प्रकार का इन्फ्लुएंजा है, जो मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं: अचानक तेज बुखार आना सूखी खांसी गले में खराश नाक बहना तेज सिरदर्द शरीर में दर्द अत्यधिक थकान और कमजोरी कुछ मामलों में सांस लेने में परेशानी ऑक्सीजन स्तर कम होना हर मरीज में सभी लक्षण दिखाई देना जरूरी नहीं है। डॉक्टर ने क्या दी सलाह? समय पर सावधानी बरतने से H1N1 के प्रसार को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा स्थिति में अधिकांश मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि जिन मरीजों में सांस लेने में दिक्कत, ऑक्सीजन का स्तर कम होने या गंभीर लक्षण दिखाई दें, उन्हें चिकित्सकीय सलाह लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। H1N1 से बचने के लिए क्या करें? संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखें। मरीज को जरूरत पड़ने पर मास्क पहनना चाहिए। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें। हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोएं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त सावधानी बरतें। पर्याप्त आराम और पानी का सेवन करें। लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर की सलाह लें। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन न करें। क्या नहीं करना चाहिए? H1N1 के लक्षण होने पर खुद से इलाज शुरू करने या संक्रमण को हल्के में लेने से बचना चाहिए। मरीज को दूसरों के संपर्क में आने से भी बचना चाहिए, ताकि संक्रमण आगे न फैले।

दोस्तो एक तरफ मानसून और उसकी वजह से उमस दूसरी तरफ तेजी फैलता हुआ H1N1 यानी स्वाइन फ्लू, जो एक जानलेवा वायरस हैं, कई इलाकों में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है। समय पर सावधानी बरतने और संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने से बीमारी के प्रसार को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है, आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में-

Health Tips: H1N1 virus spreading rapidly across the country—keep these points in mind.

क्या हैं H1N1 के प्रमुख लक्षण?

H1N1 एक प्रकार का इन्फ्लुएंजा है, जो मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इसके सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:

अचानक तेज बुखार आना

सूखी खांसी

गले में खराश

नाक बहना

तेज सिरदर्द

शरीर में दर्द

अत्यधिक थकान और कमजोरी

कुछ मामलों में सांस लेने में परेशानी

ऑक्सीजन स्तर कम होना

हर मरीज में सभी लक्षण दिखाई देना जरूरी नहीं है।

डॉक्टर ने क्या दी सलाह?

समय पर सावधानी बरतने से H1N1 के प्रसार को रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि मौजूदा स्थिति में अधिकांश मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ती।

हालांकि जिन मरीजों में सांस लेने में दिक्कत, ऑक्सीजन का स्तर कम होने या गंभीर लक्षण दिखाई दें, उन्हें चिकित्सकीय सलाह लेने में देरी नहीं करनी चाहिए।

H1N1 से बचने के लिए क्या करें?

संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाए रखें।

मरीज को जरूरत पड़ने पर मास्क पहनना चाहिए।

खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकें।

हाथों को नियमित रूप से साबुन और पानी से धोएं।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर अतिरिक्त सावधानी बरतें।

पर्याप्त आराम और पानी का सेवन करें।

लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर की सलाह लें।

बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाओं का सेवन न करें।

Health Tips: H1N1 virus spreading rapidly across the country—keep these points in mind.

क्या नहीं करना चाहिए?

H1N1 के लक्षण होने पर खुद से इलाज शुरू करने या संक्रमण को हल्के में लेने से बचना चाहिए। मरीज को दूसरों के संपर्क में आने से भी बचना चाहिए, ताकि संक्रमण आगे न फैले।