Health Tips- आम खाने से बढ़ सकता हैं शुगर लेवल, आइए जानें पूरी डिटेल्स
दोस्तो उत्तर भारत में चिलचिलाती गर्मी ने लोगो की हालत खराब कर रखी हैं, गर्मी का मौसम शुरु होते ही बाजार में आम दिखने लग जाते है, जो स्वादिष्ट फल मौसम की सबसे पसंदीदा चीज़ों में से एक है। स्वाद, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण, आम सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। लेकिन क्या डायबिटीज के मरीज आम का सेवन करें तो शुगर लेवल बढ़ सकता है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स
आम में नैचुरली शुगर होती है, और अगर इसे ज़्यादा मात्रा में खाया जाए, तो ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
एक मीडियम साइज़ के आम में आमतौर पर लगभग 45–50 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और लगभग 30–35 ग्राम नैचुरल शुगर होती है।
आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) 51 से 60 के बीच होता है, जिसका मतलब है कि यह ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को धीरे-धीरे बढ़ा सकता है।
डायबिटीज़ वाले लोग भी आम का मज़ा ले सकते हैं, लेकिन उन्हें इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए; साथ ही, डॉक्टर की सलाह लेना हमेशा बेहतर रहता है।
अच्छी बात यह है कि आम में डाइटरी फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में शुगर के एब्ज़ॉर्प्शन को धीमा करने में मदद करता है।
एक्सपर्ट्स खाली पेट आम न खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है।
आम का मज़ा हेल्दी तरीके से लेने के लिए, इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट में शामिल करें और गर्मियों के मौसम में इसे सीमित मात्रा में ही खाएँ।
