Health Tips- सर्दियों में अंडे खाने से होते हैं ये स्वास्थ्य लाभ, ऐसे करें सेवन

 
Health Tips- सर्दियों में अंडे खाने से होते हैं ये स्वास्थ्य लाभ, ऐसे करें सेवन

दोस्तो आपने एक कहावत तो सुनी ही होगी संडे हो या मंडे रोज खाओं अंडे, जी हॉ दोस्तो प्रतिदिन अंडे सेवन से आपके स्वास्थ्य को कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, अंडे में कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स पाएं जाते हैं, सर्दियों में शरीर को हेल्दी और एनर्जेटिक रहने के लिए गर्म और पौष्टिक खाने की ज़रूरत होती है। अंडे इसका अच्छा विकल्प हैं, जो न सिर्फ़ शरीर को गर्म रखता है बल्कि स्वादिष्ट भी होता है और ज़रूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, आइए जानते अंडे सेवन के लाभ- 

अंडों में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स

विटामिन A

विटामिन D

विटामिन E

विटामिन B12

फोलेट

बायोटिन

सेलेनियम

फॉस्फोरस

ज़िंक

कैल्शियम

कोलीन

एंटीऑक्सीडेंट्स

ये न्यूट्रिएंट्स पूरी सेहत को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, खासकर सर्दियों के मौसम में।

आँखों की रोशनी बढ़ाता है

अंडे रेगुलर खाने से आंखों की सेहत बेहतर होती है क्योंकि इसमें विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बेहतर नज़र में मदद करते हैं।

हड्डियां मजबूत करता है

अंडे में मौजूद विटामिन D शरीर को कैल्शियम एब्ज़ॉर्ब करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मज़बूत होती हैं और वे हेल्दी रहती हैं।

स्किन को हेल्दी रखता है

अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हैं, तो अंडे बहुत फ़ायदेमंद हो सकते हैं। अंडे में विटामिन E भरपूर होता है, जो स्किन को पोषण देने में मदद करता है, जिससे वह हेल्दी और ग्लोइंग रहती है।

एनीमिया से बचाने में मदद करता है

सर्दियों में रोज़ाना अंडे खाने का एक सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि वे शरीर की विटामिन B12 की ज़रूरत को पूरा करने में मदद करते हैं। विटामिन B12 खून बनने में अहम भूमिका निभाता है और एनीमिया से बचाने में मदद करता है।

Tags