Health Tips- बिस्किट खाने से स्वास्थ्य को होते हैं ये नुकसान, जानिए इसकी वजह

 
Health Tips- बिस्किट खाने से स्वास्थ्य को होते हैं ये नुकसान, जानिए इसकी वजह

दोस्तो बिस्किट खाना बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, जिनको खाना सबको पसंद होता है, खासकर चाय के साथ फिर चाहे वो सुबह की चाय हो या फिर शाम की, लोग स्वाद के लिए इनका सेवन करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिस्किट आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं, आइए जानते हैं बिस्किट खाने के नुकसान के बारे में- 

1. कैलोरी और अनहेल्दी फैट ज़्यादा होते हैं

बिस्किट में कैलोरी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और फैट बहुत ज़्यादा होते हैं, जिन्हें रेगुलर खाने से अनहेल्दी वज़न बढ़ सकता है।

2. ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोतरी

चीनी और हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स की वजह से, बिस्किट ब्लड शुगर में अचानक बढ़ोतरी करते हैं, जो बढ़ते बच्चों के लिए खासकर नुकसानदायक है।

3. खराब पाचन

बिस्किट में डाइटरी फाइबर की कमी होती है। इससे कब्ज़, गैस और पेट फूलने जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

4. दांतों की समस्याएँ

चीनी की मात्रा प्लाक बनने और दांतों की सड़न का कारण बनती है, खासकर जब बिस्किट बार-बार खाए जाते हैं या चाय या दूध में डुबोकर खाए जाते हैं।

 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from News18hindi.

Tags