Health Tips- प्रतिदिन 2 लीटर से कम पानी पीना हो सकता हैं स्वास्थ्य के लिए मुसीबत, जानिए इसकी पूरी डिटेल्स
दोस्तो एक स्वस्थ शरीर बनाए रखने के लिए पानी पीना बहुत ही जरूरी हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है, एक एक स्वस्थ वयस्क को रोज़ाना लगभग 2 लीटर पानी पीना चाहिए। सही मात्रा में पानी पीने से शरीर साफ रहता है, पाचन में मदद मिलती है, एनर्जी लेवल बना रहता है, और आपके अंग स्वस्थ रहते हैं। लेकिन जो लोग प्रतिदिन 2 लीटर से कम पानी पीते है, उनको कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं-
1. मुंह से बदबू
जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो लार का बनना कम हो जाता है। मुंह में नमी कम होने से बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिससे मुंह से बदबू आती है।
2. रूखी त्वचा
पर्याप्त पानी न पीने से आपकी त्वचा बेजान, खिंची हुई और रूखी दिख सकती है क्योंकि आपका शरीर नमी बनाए रखने के लिए संघर्ष करता है।
3. एसिडिटी
बहुत कम पानी पीने से पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिससे एसिडिटी या सीने में जलन हो सकती है।
4. बार-बार भूख लगना
डिहाइड्रेशन आपके शरीर के संकेतों को भ्रमित कर सकता है, जिससे आपको प्यास लगने के बजाय भूख लग सकती है। इससे अक्सर बेवजह स्नैकिंग और मीठा खाने की इच्छा होती है।
5. सिरदर्द
पानी की कमी से दिमाग में खून का बहाव और ऑक्सीजन कम हो जाता है, जिससे सिरदर्द और थकान हो सकती है।
6. UTI (यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन)
जब आप पर्याप्त पानी नहीं पीते हैं, तो आपका शरीर कम पेशाब बनाता है। इससे बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जिससे UTI का खतरा बढ़ जाता है।
