Health Tips- बॉड़ी को डिटॉक्स करने के पिएं ये ड्रिंक, प्रदूषण का असर होगा कम
दोस्तो देश में भीषण गर्मी के सर्दियों का मौसम शुरु हो गया हैं, जो बहुत ही सुहावना लगता हैं, लेकिन सर्दियों के मौसम में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है, जिससे हम जिस हवा में साँस लेते हैं और यहाँ तक कि जो खाना खाते हैं, वह भी ज़्यादा ज़हरीला हो जाता है। प्रदूषित हवा और दूषित पानी से श्वसन संबंधी समस्याएँ, थकान और त्वचा का बेजान होने लगती हैं, इसलिए हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डिटॉक्सीफाइंग ड्रिंक्स को शामिल करना अच्छा हो सकता हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स
गुनगुना नींबू पानी:
अपने दिन की शुरुआत खाली पेट एक गिलास गर्म नींबू पानी से करें। यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, पाचन में सुधार और आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
ग्रीन टी:
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, ग्रीन टी प्रदूषकों से होने वाले ऑक्सीडेटिव नुकसान से लड़ने में मदद करती है और समग्र डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक होती है।
आँवला जूस:
विटामिन सी से भरपूर, आँवला जूस फेफड़ों को मज़बूत बनाता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और आपके शरीर को संक्रमणों से बचाने में मदद करता है।
एलोवेरा जूस:
एलोवेरा जूस लिवर की सफाई, रक्त शुद्धि और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार के लिए जाना जाता है।
तुलसी और अदरक का मिश्रण:
तुलसी और अदरक की चाय का सुखदायक मिश्रण फेफड़ों को साफ़ करने और प्रदूषित हवा से होने वाली गले की जलन से राहत दिलाने में मदद करता है।
