Health Tips- क्या आपके सिर में बार बार दर्द होता हैं, नजरअंदाज करना हो सकता नुकसानदायक

 
Health Tips: Do you suffer from frequent headaches? Ignoring them could be harmful.

दोस्तो आज की भागदौड़, कामकाज का तनाव आदि कि वजह से सिरदर्द होना एक आम बात हैं, जो आमतौर पर आराम करने, पर्याप्त पानी पीने या भोजन करने से सिरदर्द ठीक हो जाता है। लेकिन अगर सिरदर्द बार-बार हो रहा है, लंबे समय तक बना रहता है या धीरे-धीरे बढ़ रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सिरदर्द के पीछे कई कारण हो सकते हैं। नींद पूरी न होना, तनाव, लंबे समय तक मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन देखना, शरीर में पानी की कमी, लंबे समय तक खाली पेट रहना और आंखों पर अधिक दबाव इसके सामान्य कारण हैं, आइए जानते हैं बार बार सिरदर्द होने के मुख्य कारण-

Health Tips: Do you suffer from frequent headaches? Ignoring them could be harmful.

बार-बार सिरदर्द किन बीमारियों का संकेत हो सकता है?

हर व्यक्ति में सिरदर्द का कारण अलग हो सकता है। कई बार यह सामान्य जीवनशैली से जुड़ा होता है, जबकि कुछ मामलों में इसके पीछे कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है।

माइग्रेन: इसमें सिर के एक या दोनों हिस्सों में तेज और धड़कता हुआ दर्द हो सकता है। यह दर्द कुछ घंटों से लेकर कई दिनों तक रह सकता है।

टेंशन-टाइप सिरदर्द: इसमें सिर के आसपास दबाव या कसाव जैसा महसूस हो सकता है।

साइनस से जुड़ी समस्या: साइनस की परेशानी में माथे और चेहरे के आसपास दर्द या दबाव महसूस हो सकता है।

दवाओं का अधिक इस्तेमाल: बार-बार दर्द निवारक दवाएं लेने से कुछ लोगों में सिरदर्द दोबारा होने की समस्या बढ़ सकती है।

हेमिक्रेनिया कॉन्टिनुआ: यह लगातार एक तरफ रहने वाला सिरदर्द है, जिसकी तीव्रता कम या ज्यादा हो सकती है। इसके साथ आंखों से पानी आना, आंख लाल होना या नाक बंद होना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

अन्य गंभीर कारण: कुछ मामलों में मस्तिष्क के आसपास की रक्त वाहिकाओं की समस्या, मेनिन्जाइटिस, ब्रेन ट्यूमर या सिर पर लगी चोट भी लगातार सिरदर्द का कारण बन सकती है।

यदि किसी व्यक्ति को तीन महीने से अधिक समय तक महीने में कम से कम 15 दिन सिरदर्द रहता है, तो इसे क्रॉनिक डेली हेडेक की श्रेणी में रखा जा सकता है। ऐसे मामलों में डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।

Health Tips: Do you suffer from frequent headaches? Ignoring them could be harmful.

सिरदर्द से बचने के लिए क्या करें?

सिरदर्द की समस्या को कम करने के लिए अपनी रोजमर्रा की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है।

रोज पर्याप्त और नियमित नींद लें।

पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

लंबे समय तक खाली पेट न रहें और भोजन का समय नियमित रखें।

मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी की स्क्रीन लगातार देखने से बचें।

स्क्रीन इस्तेमाल करते समय आंखों को बीच-बीच में आराम दें।

तनाव कम करने के लिए रोजाना वॉक, योग, मेडिटेशन या हल्की एक्सरसाइज कर सकते हैं।

यदि किसी खास भोजन, मौसम, आवाज या अन्य कारण से बार-बार सिरदर्द होता है, तो उस ट्रिगर को पहचानकर उससे बचने की कोशिश करें।

डॉक्टर की सलाह के बिना बार-बार दर्द निवारक दवाओं का इस्तेमाल न करें।