Health Tips- क्या आप ज्यादा देर तक यूरिन रोकते हैं, जान लिजिए इसके नुकसान
दोस्तो आज के युवा अपने कामकाज और भागदौड़ में इतने व्यस्त हो गए है कि अपनी जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते है, काम के प्रेशर, लंबी यात्राओं, मीटिंग्स या सही सुविधाओं की कमी के कारण पेशाब करने की इच्छा को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। कभी-कभी पेशाब रोकना हानिरहित लग सकता है, लेकिन इसे रेगुलर आदत बनाने से आपकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है। आइए जानते है लंबे समय यूरिन रोकने के नुकसान-
1. पेशाब करते समय जलन और दर्द
जब पेशाब ब्लैडर में बहुत देर तक रहता है, तो यह यूरिनरी ट्रैक्ट में जलन पैदा कर सकता है, खासकर महिलाओं में।
2. किडनी की सेहत पर नेगेटिव असर
पेशाब रोकने से ब्लैडर और किडनी पर दबाव बढ़ता है। समय के साथ, यह दबाव किडनी के काम को कमजोर कर सकता है और किडनी इन्फेक्शन और किडनी स्टोन का खतरा बढ़ा सकता है।
3. यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) का ज़्यादा खतरा
रुका हुआ पेशाब बैक्टीरिया के पनपने की जगह बन जाता है। इससे UTI का खतरा काफी बढ़ जाता है, जिससे बार-बार इन्फेक्शन और बेचैनी होती है।
4. ब्लैडर की मांसपेशियों का कमजोर होना
पेशाब करने की इच्छा को रेगुलर दबाने से ब्लैडर की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। इससे ब्लैडर कंट्रोल खराब हो सकता है, अर्जेंसी की समस्या हो सकती है, या पेशाब लीक भी हो सकता है।
5. पेट और पीठ में दर्द
लंबे समय तक पेशाब रोकने से पेट के निचले हिस्से और पीठ में दबाव बनता है, जिससे इन जगहों पर दर्द, भारीपन और मांसपेशियों में खिंचाव होता है।
