Health Tips- क्या आपको सर्द मौसम में बहुत नींद आती है, जानिए इसके कारण
दोस्तो देश में सर्दियों का मौसम शुरु हो गया हैं,खासकर उत्तर भारत में जहां के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड ने लोगो को परेशान कर रखा है, इस मौसम में दिनचर्या पूरी तरह से बदल जाती है। लोग ठंड में स्वस्थ रहने के लिए गर्म कपड़े, गर्म पेय और पौष्टिक खाना पसंद करने लगते हैं। इस सर्द मौसम में हाथ-पैर ठंडे होना, आलस और बिस्तर से उठने में दिक्कत जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। पर्याप्त नींद लेने के बाद भी, बहुत से लोग पूरे दिन थका हुआ और नींद में महसूस करते हैं। आइए जानते हैं इसके कारण-
कम शारीरिक गतिविधि
ठंडा मौसम अक्सर बाहर घूमने-फिरने और एक्सरसाइज़ को सीमित कर देता है। कम शारीरिक गतिविधि के कारण शरीर सुस्त हो जाता है, जिससे थकान और नींद ज़्यादा आती है।
मेलाटोनिन के स्तर में वृद्धि
सर्दियों में, छोटे दिन और कम धूप के कारण मेलाटोनिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे आपको ज़्यादा समय तक नींद आती है।
ज़्यादा एनर्जी की ज़रूरत
सर्दियों में, शरीर को गर्मी बनाए रखने के लिए ज़्यादा एनर्जी की ज़रूरत होती है। एनर्जी बचाने के लिए, शरीर आपको ज़्यादा आराम करने का संकेत देता है, जिससे सोने की इच्छा बढ़ जाती है।
तनाव और मानसिक थकान
मौसम में बदलाव, काम का बोझ और कम धूप तनाव के स्तर को बढ़ा सकते हैं। तनाव न केवल मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि बहुत ज़्यादा नींद आने का कारण भी बनता है।
गर्म और स्वस्थ खाना खाएं
सर्दियों में एक्टिव और स्वस्थ रहने के लिए, अपने खाने में गर्म और पौष्टिक चीज़ें शामिल करें जैसे सूप, सूखे मेवे, साबुत अनाज और मौसमी सब्ज़ियां।
