Health Tips- क्या भरपेट खाना खाने के बाद भी लगती हैं आपको भूख, जानिए इसकी वजह

 
Health Tips- क्या भरपेट खाना खाने के बाद भी लगती हैं आपको भूख, जानिए इसकी वजह दोस्तो आपने देखा और महसूस किया होगा कि कई बार आप भर पेट खाना खा लेते हैं, फिर भी आपको भूख लगने लगती हैं, कुछ लोगों को तो दिनभर कुछ न कुछ खाने की इच्छा होती रहती है। आमतौर पर इसे सामान्य भूख समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो इसके पीछे आपकी डाइट, नींद, तनाव या शरीर में होने वाले कुछ बदलाव जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स- 1. खाने में प्रोटीन और फाइबर की कमी अगर आपकी डाइट में मुख्य रूप से चावल, रोटी, मिठाई या अन्य कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें ज्यादा हैं, तो पेट तो भर सकता है, लेकिन तृप्ति लंबे समय तक नहीं रहती।भोजन को संतुलित बनाने के लिए दाल, पनीर, अंडे, दही, सब्जियां, फल और साबुत अनाज जैसे खाद्य पदार्थ शामिल करें।  2. शरीर में पानी की कमी कई बार प्यास को भी भूख समझ लिया जाता है। अगर खाना खाने के बाद बार-बार कुछ खाने का मन करे, तो पहले पानी पीकर थोड़ी देर इंतजार करना उपयोगी हो सकता है। 3. नींद पूरी न होना पर्याप्त नींद न लेने का असर भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन पर पड़ सकता है। इससे भूख बढ़ सकती है और मीठी या अधिक कैलोरी वाली चीजें खाने की इच्छा भी बढ़ सकती है। 4. तनाव और इमोशनल ईटिंग हर बार कुछ खाने की इच्छा वास्तविक भूख नहीं होती। तनाव, चिंता, बोरियत या भावनात्मक परेशानी के दौरान भी व्यक्ति बार-बार खाने लग सकता है।ऐसे समय में खासतौर पर मिठाई, तली-भुनी चीजों या पसंदीदा खाद्य पदार्थों की क्रेविंग बढ़ सकती है।  5. बहुत तेजी से खाना पेट भरने का संकेत दिमाग तक पहुंचने में कुछ समय लगता है। अगर आप बहुत तेजी से खाना खाते हैं, तो पेट भरने का एहसास होने से पहले ही जरूरत से ज्यादा भोजन किया जा सकता है। इसलिए भोजन को धीरे-धीरे खाएं और हर निवाले को अच्छी तरह चबाएं।

दोस्तो आपने देखा और महसूस किया होगा कि कई बार आप भर पेट खाना खा लेते हैं, फिर भी आपको भूख लगने लगती हैं, कुछ लोगों को तो दिनभर कुछ न कुछ खाने की इच्छा होती रहती है। आमतौर पर इसे सामान्य भूख समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो इसके पीछे आपकी डाइट, नींद, तनाव या शरीर में होने वाले कुछ बदलाव जिम्मेदार हो सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स-

Health Tips: Do you feel hungry even after a full meal? Find out the reason why.

1. खाने में प्रोटीन और फाइबर की कमी

अगर आपकी डाइट में मुख्य रूप से चावल, रोटी, मिठाई या अन्य कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें ज्यादा हैं, तो पेट तो भर सकता है, लेकिन तृप्ति लंबे समय तक नहीं रहती।भोजन को संतुलित बनाने के लिए दाल, पनीर, अंडे, दही, सब्जियां, फल और साबुत अनाज जैसे खाद्य पदार्थ शामिल करें।

2. शरीर में पानी की कमी

कई बार प्यास को भी भूख समझ लिया जाता है। अगर खाना खाने के बाद बार-बार कुछ खाने का मन करे, तो पहले पानी पीकर थोड़ी देर इंतजार करना उपयोगी हो सकता है।

3. नींद पूरी न होना

पर्याप्त नींद न लेने का असर भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन पर पड़ सकता है। इससे भूख बढ़ सकती है और मीठी या अधिक कैलोरी वाली चीजें खाने की इच्छा भी बढ़ सकती है।

Health Tips: Do you feel hungry even after a full meal? Find out the reason why.

4. तनाव और इमोशनल ईटिंग

हर बार कुछ खाने की इच्छा वास्तविक भूख नहीं होती। तनाव, चिंता, बोरियत या भावनात्मक परेशानी के दौरान भी व्यक्ति बार-बार खाने लग सकता है।ऐसे समय में खासतौर पर मिठाई, तली-भुनी चीजों या पसंदीदा खाद्य पदार्थों की क्रेविंग बढ़ सकती है।

5. बहुत तेजी से खाना

पेट भरने का संकेत दिमाग तक पहुंचने में कुछ समय लगता है। अगर आप बहुत तेजी से खाना खाते हैं, तो पेट भरने का एहसास होने से पहले ही जरूरत से ज्यादा भोजन किया जा सकता है। इसलिए भोजन को धीरे-धीरे खाएं और हर निवाले को अच्छी तरह चबाएं।