Health Tips- क्या आपको हमेशा लगती रहती हैं भूख, कहीं आपको ये स्वास्थ्य समस्या तो नहीं
दोस्तो क्या आप उन लोगो में से हैं जिनको नाश्ता, दोपहर का खाना या रात का भोजन करने के बाद भी भूख लगती ही रहती है, कभी कभी ऐसा हो सकता हैं, लेकिन लगातार ऐसा होना सामान्य नहीं हैं, लगातार और जरूरत से ज्यादा भूख लगना शरीर में किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। मेडिकल भाषा में इसे पॉलीफेजिया (Polyphagia) कहा जाता है, आइए जानते हैं इसके बारे में

1. डायबिटीज
जब शरीर ब्लड शुगर का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो कोशिकाओं को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती। ऐसे में व्यक्ति को बार-बार भूख लग सकती है। लगातार भूख के साथ अत्यधिक प्यास और बार-बार पेशाब आना भी डायबिटीज के संकेत हो सकते हैं।
2. लो ब्लड शुगर
ब्लड शुगर बहुत कम होने पर अचानक तेज भूख लग सकती है। इसके साथ पसीना आना, हाथ कांपना और कमजोरी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
3. थायरॉइड की समस्या
ओवरएक्टिव थायरॉइड यानी हाइपरथायरॉइडिज्म में शरीर सामान्य से ज्यादा तेजी से कैलोरी खर्च कर सकता है। इसके कारण भूख बढ़ सकती है।

4. तनाव
लंबे समय तक तनाव में रहने से शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है। इससे भूख और खासतौर पर कुछ खास तरह के खाद्य पदार्थ खाने की इच्छा बढ़ सकती है।
5. नींद की कमी
पर्याप्त नींद न लेने से भूख और पेट भरने का संकेत देने वाले हार्मोन का संतुलन प्रभावित हो सकता है। नतीजतन व्यक्ति को दिन में बार-बार खाने की इच्छा हो सकती है।
6. पीरियड्स से पहले हार्मोनल बदलाव
मासिक धर्म से पहले शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण कई महिलाओं को सामान्य से ज्यादा भूख लग सकती है और खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है।
7. डिप्रेशन
कुछ लोगों में डिप्रेशन के दौरान भूख बढ़ने और जरूरत से ज्यादा खाने की समस्या देखी जा सकती है। हालांकि इसका प्रभाव हर व्यक्ति में अलग हो सकता है।
