Health Tips- मानसून में डाइजेशन हो गया हैं खराब, सही करने के लिए पिएं ये हर्बल चाय
दोस्तो मानसून का मौसम हमें गर्मी से तो राहत प्रदान करता हैं, लेकिन इस मौसम में खान-पान में थोड़ी सी लापरवाही से अपच, पेट में भारीपन, गैस या ऐंठन जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में कुछ हर्बल चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आरामदायक विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इन चाय के बारें में जो पेट के पाचन को सही कर सकती हैं-

1. सुबह पिएं अदरक-पुदीना चाय
सुबह के समय अदरक और पुदीने की चाय लेना अच्छा विकल्प हो सकता है। अदरक मतली या जी मिचलाने जैसी समस्या में राहत देने में मदद कर सकता है, जबकि पुदीना ताजगी का एहसास देता है।
2. दोपहर में लेमनग्रास टी
पाचन को बेहतर रखने के लिए दोपहर के समय लेमनग्रास टी पी सकते हैं। इसकी हल्की खट्टी और मिट्टी जैसी खुशबू मन को सुकून देने वाली लग सकती है।
3. पेट में ऐंठन हो तो नींबू वाली चाय
बारिश के मौसम में कुछ लोगों को पेट में ऐंठन या असहजता महसूस हो सकती है। ऐसे में सामान्य चाय को छानने के बाद उसमें थोड़ा नींबू और जरूरत के अनुसार शहद मिलाकर पी सकते हैं।

4. रात में कैमोमाइल टी
डिनर के बाद कैमोमाइल टी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। कैमोमाइल फूलों से तैयार यह हर्बल ड्रिंक मन को शांत करने और आराम महसूस कराने में मदद कर सकती है।
5. भारीपन में पिएं सौंफ की चाय
खाना खाने के बाद पेट भारी लगने पर सौंफ की चाय उपयोगी हो सकती है। सौंफ पारंपरिक रूप से पाचन संबंधी असहजता और गैस में इस्तेमाल की जाती है। इसे सुबह मतली या जी मिचलाने की समस्या में भी लिया जाता है।
