Health Tips- डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ख्याल, छोटी चोट भी हो सकती हैं जानलेवा

 
Health Tips- डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ख्याल, छोटी चोट भी हो सकती हैं जानलेवा दोस्तो अगर हम बात करें डायबिटीज की तो एक वैश्विक बीमारी बन गई हैं, इससे हर तीसरा इंसान ग्रसित हैं, डायबिटीज केवल ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या नहीं है, बल्कि लंबे समय तक अनियंत्रित शुगर रहने पर शरीर के कई हिस्सों पर इसका असर पड़ सकता है। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों में चोट या घाव को ठीक होने में सामान्य लोगों की तुलना में अधिक समय लग सकता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स डायबिटीज में घाव देर से क्यों भरता है? जब ब्लड शुगर लंबे समय तक अधिक रहता है, तो रक्त वाहिकाओं पर असर पड़ सकता है और शरीर के प्रभावित हिस्से तक पर्याप्त खून, ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इससे घाव भरने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके अलावा, हाई ब्लड शुगर शरीर की संक्रमण से लड़ने वाली क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज के कुछ मरीजों में नसों की संवेदनशीलता कम होने के कारण चोट का तुरंत पता भी नहीं चलता। ऐसी स्थिति में मामूली घाव भी संक्रमण का कारण बन सकता है। डायबिटीज में घाव होने पर इन बातों का रखें ध्यान 1. घाव को साफ और ढककर रखें चोट लगने पर घाव को साफ करें और जरूरत के अनुसार साफ, स्टेराइल ड्रेसिंग से ढकें। घाव को नियमित रूप से देखते रहें और उसमें संक्रमण के संकेतों पर ध्यान दें। 2. नंगे पैर चलने से बचें डायबिटीज में पैरों की रोजाना जांच करना जरूरी है। घर के अंदर भी नंगे पैर चलने से बचें, क्योंकि छोटी चोट या कट का पता देर से चल सकता है। 3. छाले या फोड़े को खुद न फोड़ें ब्लिस्टर, फोड़ा या त्वचा पर कोई उभरी हुई जगह हो तो उसे दबाने या फोड़ने की कोशिश न करें। इससे त्वचा में घाव बन सकता है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। 4. घाव पर अपनी तरफ से कुछ भी न लगाएं हाइड्रोजन पेरोक्साइड या किसी अन्य घरेलू पदार्थ को घाव पर लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। एंटीबायोटिक क्रीम भी चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही इस्तेमाल करें। 5. ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें घाव होने पर ब्लड शुगर का नियंत्रण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं समय पर लें, खान-पान का ध्यान रखें और नियमित रूप से शुगर की जांच करें।

दोस्तो अगर हम बात करें डायबिटीज की तो एक वैश्विक बीमारी बन गई हैं, इससे हर तीसरा इंसान ग्रसित हैं, डायबिटीज केवल ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या नहीं है, बल्कि लंबे समय तक अनियंत्रित शुगर रहने पर शरीर के कई हिस्सों पर इसका असर पड़ सकता है। डायबिटीज से जूझ रहे लोगों में चोट या घाव को ठीक होने में सामान्य लोगों की तुलना में अधिक समय लग सकता है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

Health Tips: Diabetes patients should keep these points in mind—even a minor injury can be life-threatening.

डायबिटीज में घाव देर से क्यों भरता है?

जब ब्लड शुगर लंबे समय तक अधिक रहता है, तो रक्त वाहिकाओं पर असर पड़ सकता है और शरीर के प्रभावित हिस्से तक पर्याप्त खून, ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचने में परेशानी हो सकती है। इससे घाव भरने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

इसके अलावा, हाई ब्लड शुगर शरीर की संक्रमण से लड़ने वाली क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज के कुछ मरीजों में नसों की संवेदनशीलता कम होने के कारण चोट का तुरंत पता भी नहीं चलता। ऐसी स्थिति में मामूली घाव भी संक्रमण का कारण बन सकता है।

Health Tips: Diabetes patients should keep these points in mind—even a minor injury can be life-threatening.

डायबिटीज में घाव होने पर इन बातों का रखें ध्यान

1. घाव को साफ और ढककर रखें
चोट लगने पर घाव को साफ करें और जरूरत के अनुसार साफ, स्टेराइल ड्रेसिंग से ढकें। घाव को नियमित रूप से देखते रहें और उसमें संक्रमण के संकेतों पर ध्यान दें।

2. नंगे पैर चलने से बचें
डायबिटीज में पैरों की रोजाना जांच करना जरूरी है। घर के अंदर भी नंगे पैर चलने से बचें, क्योंकि छोटी चोट या कट का पता देर से चल सकता है।

3. छाले या फोड़े को खुद न फोड़ें
ब्लिस्टर, फोड़ा या त्वचा पर कोई उभरी हुई जगह हो तो उसे दबाने या फोड़ने की कोशिश न करें। इससे त्वचा में घाव बन सकता है और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

4. घाव पर अपनी तरफ से कुछ भी न लगाएं
हाइड्रोजन पेरोक्साइड या किसी अन्य घरेलू पदार्थ को घाव पर लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। एंटीबायोटिक क्रीम भी चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही इस्तेमाल करें।

5. ब्लड शुगर को नियंत्रित रखें
घाव होने पर ब्लड शुगर का नियंत्रण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं समय पर लें, खान-पान का ध्यान रखें और नियमित रूप से शुगर की जांच करें।