Health Tips- मोटे होने के बावजूद शरीर में पोषण की कमी है, जानिए इसकी वजह
दोस्तो आज हम सब अपने कामकाज में इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने खान पान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, ऐसे में कई लोग मोटे होने के बावजूद शरीर में पोषक तत्वों की कमी महसूस करते हैं, उनके शरीर में प्रोटीन, आयरन, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं इसका कारण-

सिर्फ BMI या वजन से नहीं पता चलती पूरी सेहत
केवल वजन या BMI देखकर किसी व्यक्ति की सेहत का सही आकलन नहीं किया जा सकता। कई बार सामान्य वजन वाले लोगों के शरीर में भी आंतरिक चर्बी अधिक होती है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है।
पोषण की कमी केवल दुबले-पतले लोगों में ही नहीं होती, बल्कि अधिक वजन वाले लोग भी इस समस्या से प्रभावित हो सकते हैं।
हाई कैलोरी लेकिन कम पोषण वाली डाइट बन रही वजह
शहरी जीवनशैली और खानपान की आदतें इस समस्या को बढ़ा रही हैं। बाहर का खाना, पैकेज्ड फूड और अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ पेट तो भर देते हैं, लेकिन इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा नहीं होती।
अध्ययन में यह भी पाया गया कि शहरी आबादी में विटामिन-डी की गंभीर कमी काफी आम है। साथ ही, विटामिन-डी की कमी और पेट के आसपास अतिरिक्त चर्बी जमा होने के बीच संबंध भी देखा गया।

वजन घटाने के चक्कर में पोषण से न करें समझौता
डायटीशियन कनिका मल्होत्रा के अनुसार, वजन कम करने का मतलब केवल कम खाना नहीं है। कई लोग जल्दी वजन घटाने के लिए रोटी, चावल या पूरा भोजन कम कर देते हैं, जिससे शरीर में प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोजाना इन चीजों को डाइट में शामिल करना जरूरी है:
पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन
हरी सब्जियां और फल
दालें और साबुत अनाज
फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ
जरूरी विटामिन और मिनरल्स
केवल वजन नहीं, आंतरिक स्वास्थ्य पर भी दें ध्यान
डॉक्टरों के अनुसार, अधिक वजन के साथ इंसुलिन रेजिस्टेंस, प्री-डायबिटीज, फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल, लिवर हेल्थ और पोषक तत्वों की जांच करानी चाहिए।
