Health Tips- सर्दियों में भी होता हैं डिहाइड्रेशन, जानिए इसके लक्षण

 
Health Tips- सर्दियों में भी होता हैं डिहाइड्रेशन, जानिए इसके लक्षण

दोस्तो सर्दियों का मौस अपने परवान पर हैं, खासकर उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड ने लोगो की हालत खऱाब कर रखी हैं, सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां साथ लाता है, सर्दियों में भले ही गर्मी जितनी प्यास नहीं लगती हैं, लेकिन शरीर को पर्याप्त पानी की जरूरत होती है, ऐसे में जब शरीर को पर्याप्त पानी नहीं मिलता तो डिहाइड्रेशन हो जाता है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके शुरुआती लक्षणों के बारे में जाने- 

1. लगातार थकान और कमज़ोरी

डिहाइड्रेशन शरीर के एनर्जी लेवल को कम कर देता है। नतीजतन, आपको ज़्यादा शारीरिक काम किए बिना भी थकान, कमज़ोरी या सुस्ती महसूस हो सकती है।

2. सिरदर्द और चक्कर आना

पानी की कमी से ऑक्सीजन और ज़रूरी पोषक तत्व दिमाग तक ठीक से नहीं पहुँच पाते। इससे बार-बार सिरदर्द, हल्कापन या चक्कर आ सकते हैं।

3. गहरे रंग का पेशाब और कम पेशाब आना

अगर आपका पेशाब सामान्य से ज़्यादा गहरा दिखता है या आपको पेशाब की फ्रीक्वेंसी में कमी दिखती है, तो यह डिहाइड्रेशन का शुरुआती संकेत हो सकता है।

4. रूखी और बेजान त्वचा

पानी त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद करता है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो त्वचा रूखी, खिंची हुई और बेजान हो जाती है - जो आमतौर पर सर्दियों में देखा जाता है।

5. पाचन संबंधी समस्याएं और कब्ज

डिहाइड्रेशन पाचन को भी प्रभावित करता है। पर्याप्त पानी न पीने से कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट में बेचैनी हो सकती है।

 

Tags