Health Tips- नॉर्मल से दिखने वाले लक्षण कहीं थायरॉइड तो नहीं, जानिए इन लक्षणों के बारे में

 
Health Tips- नॉर्मल से दिखने वाले लक्षण कहीं थायरॉइड तो नहीं, जानिए इन लक्षणों के बारे में

दोस्तो आज की भागदौड़ और कामकाज भरें जीवन की वजह से हमारा खान पान और जीवनशैली खराब हो जाती हैं, जिसकी वजह से कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं, ऐसी ही एक समस्या हैं थायराइड डिसऑर्डर , जो गले में मौजूद थायराइड ग्लैंड से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है।

समस्या यह है कि थायराइड के कई लक्षणों को अक्सर सामान्य तनाव, थकान, या शरीर में होने वाले रूटीन बदलाव समझ लिया जाता है। आइए जानते हैं इसके लक्षणों के बारे में- 

1. लगातार थकान

लंबे दिन के बाद थकान महसूस होना सामान्य है, लेकिन अगर सही आराम के बाद भी आपकी थकान दूर नहीं होती है, तो यह थायराइड की समस्या का संकेत हो सकता है। 

2. दिल की धड़कन में बदलाव

दिल की धड़कन में अचानक बढ़ोतरी या कमी थायराइड असंतुलन का संकेत हो सकती है। अगर बिना किसी साफ कारण के आपकी दिल की धड़कन असामान्य रूप से तेज़ या धीमी महसूस होती है।

3. बालों का झड़ना

बाल कई कारणों से झड़ सकते हैं, लेकिन थायराइड डिसऑर्डर इसके प्रमुख मेडिकल कारणों में से एक है। बहुत ज़्यादा या बिना किसी कारण के बालों का झड़ना शुरुआती चेतावनी का संकेत हो सकता है।

4. बढ़ा हुआ तनाव या चिंता

अगर आप सामान्य से ज़्यादा छोटी-छोटी बातों पर तनाव, चिंता या चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं, तो यह सिर्फ़ इमोशनल स्ट्रेस नहीं हो सकता है। 

 

5. वज़न में अचानक बदलाव

अगर आपके खान-पान या एक्टिविटी में बदलाव किए बिना आपका वज़न बदल रहा है, तो डॉक्टर को दिखाने का समय आ गया है।

Tags