Health Tips- भीगी हुई काली किशमिश के सेवन से मिलते हैं ये फायदे, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो प्राचीन काल से ही सूखे मेवे हमारे आहार का अहम स्त्रौत रहे है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, ऐसे में बात करें काली किशमिश की तो ये केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो आपके शरीर को कई बीमारियों से बचा सकती हैं। जब काली किशमिश को दूध में भिगोकर नियमित रूप से सेवन किया जाता है, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए चमत्कारी साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके सेवन के फायदों के बारे में-
काली किशमिश की पोषक शक्ति
काली किशमिश कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन ए और बी-कॉम्प्लेक्स से भरपूर होती है।
दूध में मौजूद पोषक तत्व
दूध प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस, विटामिन डी, विटामिन बी12, जिंक, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर एक संपूर्ण आहार है।
1. हृदय स्वास्थ्य में सहायक
काली किशमिश और दूध में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है और हृदय पर दबाव कम करता है, जिससे हृदय स्वस्थ और मज़बूत रहता है।
2. एनीमिया से लड़ता है
दूध और काली किशमिश दोनों ही आयरन से भरपूर होते हैं, इसलिए इन्हें साथ में खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बेहतर होता है और लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है।
3. हड्डियों को मज़बूत बनाता है
हड्डियों को मज़बूत और स्वस्थ रखने में कैल्शियम अहम भूमिका निभाता है। दूध और काली किशमिश दोनों में ही कैल्शियम की उच्च मात्रा होती है, जो हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को रोकने और हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
संयमित मात्रा में सेवन करे
दूध और काली किशमिश का मिश्रण बेहद फायदेमंद है, लेकिन इसका सेवन संयमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज़्यादा सेवन करने से पाचन संबंधी परेशानी या वज़न बढ़ सकता है।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagranhindi]
