Health Tips- सर्दियों में इन मसालों का करें सेवन, आपके लिए हीटर का करेंगे काम

 
Health Tips- सर्दियों में इन मसालों का करें सेवन, आपके लिए हीटर का करेंगे काम

दोस्तो सर्दियों मौसम हमें गर्मी से राहत प्रदान करता हैं, देश के उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगो को परेशानल कर रखा है, इससे बचने के लिए लोग स्वेटर, जैकेट और शॉल पहन लेते हैं, या ठंड से बचने के लिए घर में हीटर चला लेते हैं। लेकिन क्यास आपको पता हैं कि कुछ पारंपरिक भारतीय मसाले अपने प्राकृतिक गर्मी देने वाले गुणों के लिए जाने जाते हैं। ये मसाले न सिर्फ़ शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करते हैं, बल्कि पाचन, इम्यूनिटी और पूरी सेहत को भी बेहतर बनाते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में- 

1. जीरा

जीरा सब्जियों और दाल में तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन सर्दियों में जीरे का पानी पीना बहुत फ़ायदेमंद होता है। यह न सिर्फ़ शरीर को गर्म रखता है, बल्कि पाचन में भी मदद करता है।

2. अदरक

अदरक सर्दियों में बहुत ज़रूरी है। अदरक शरीर को अंदर से गर्म रखता है और सर्दी-खांसी से राहत देता है। इसकी प्राकृतिक गर्मी इसे सर्दियों का एक शक्तिशाली साथी बनाती है।

3. दालचीनी

दालचीनी की चाय ठंडे महीनों में बहुत पसंद की जाती है। आपको गर्म रखने के अलावा, दालचीनी ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है, जिससे ठंडे हाथ-पैर की समस्या नहीं होती।

4. काली मिर्च

काली मिर्च के गर्मी देने वाले गुण इसे सर्दियों के लिए बेहतरीन बनाते हैं। आप इसे सब्जियों, सलाद पर छिड़क सकते हैं, या अपनी चाय में भी डाल सकते हैं। यह न सिर्फ़ शरीर का तापमान बढ़ाती है।

5. इलायची

इलायची एक और मसाला है जो सर्दियों में बहुत फ़ायदेमंद होता है। इलायची की चाय पीने से शरीर गर्म रहता है और यह दिल की सेहत के लिए भी फ़ायदेमंद है। 

Disclaimer: This content has been sourced and edited from Ajjtak.

Tags