Health Tips- सर्दियों में इन सूप का करें सेवन, शरीर में रहेगी गर्माहाट
दोस्तो उत्तर भारत में सर्दियों ने अपना जोर दिखाना शुरु कर दिया हैं, इस दांत कांप सर्दी में शरीर को गर्म रखना बहुत ही जरूरी है, जिसके लिए लोग कई प्रकार के सूप पीते हैं, जिनमें काले चने का सूप भी एक हैं, यह शरीर को गर्माहट देता है और इसमें प्रोटीन और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह सूप पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, इसलिए वजन कम करने की चाह रखने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। आइए जानते हैं सर्दियों के बेहतरीन सूप के बारे में-

स्वीट कॉर्न सूप
सर्दियों में आप स्वीट कॉर्न सूप भी बना सकते हैं। मक्के के दानों में हल्की मिठास होती है, ये पोषक तत्वों का खजाना हैं और शरीर को गर्म रखते हैं। काली मिर्च, हरा प्याज और कुछ जड़ी-बूटियां (हर्ब्स) इस सूप के स्वाद को और भी बढ़ा देती हैं।
'मिक्स वेजिटेबल सूप'
कई तरह की सब्जियों को एक साथ खाने का सबसे अच्छा तरीका 'मिक्स वेजिटेबल सूप' है। इसमें आप गाजर, सर्दियों की बीन्स, मटर, पत्ता गोभी, फूलगोभी और पालक जैसी सब्जियां डाल सकते हैं। इससे आपको कई तरह के विटामिन और मिनरल्स मिलेंगे।

मशरूम सूप
मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें बी विटामिन, फाइबर, विटामिन डी और कैल्शियम पाया जाता है। सर्दियों में गरमागरम मशरूम सूप पीना इस मौसम के सबसे सुखद अनुभवों में से एक है। इसमें लहसुन, काली मिर्च और थोड़ा सा दूध मिलाने से इसका टेक्सचर और स्वाद काफी बेहतर हो जाता है।
