Health Tips- क्या पतले लोगो में हो सकता हैं फैटी लिवर, जानिए पूरी डिटेल्स
दोस्तो आज के युवाओं में फैटी लीवर होना एक आम बात हैं, लेकिन इसे अक्सर मोटापे से जोड़ा जाता हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि केवल अधिक वजन वाले लोगों को ही यह समस्या हो। दुबले या सामान्य वजन वाले व्यक्ति के लिवर में भी अतिरिक्त फैट जमा हो सकता है। इसे Lean Fatty Liver कहा जाता है। आइए जानते हैं क्या है Lean Fatty Liver?

जब सामान्य या कम वजन वाले व्यक्ति के लिवर में जरूरत से ज्यादा वसा जमा होने लगती है, तो इसे Lean Fatty Liver कहा जाता है। ऐसे व्यक्ति के शरीर पर अतिरिक्त चर्बी नजर नहीं आती, लेकिन लिवर के अंदर फैट जमा हो सकता है।
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञों के मुताबिक, केवल वजन या शरीर के आकार को देखकर लिवर की सेहत का अंदाजा लगाना सही नहीं है।
दुबले लोगों में फैटी लिवर के प्रमुख कारण
ज्यादा चीनी और मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन
शुगर वाली ड्रिंक्स और सॉफ्ट ड्रिंक्स पीना
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का अधिक सेवन
फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और तली हुई चीजें खाना
नियमित व्यायाम या शारीरिक गतिविधि की कमी
लंबे समय तक लगातार बैठे रहना
डायबिटीज या ब्लड शुगर बढ़ना
हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स
पेट के आसपास अतिरिक्त फैट जमा होना
शराब का सेवन
कुछ लोगों में आनुवंशिक कारण

शुरुआत में नहीं दिखते खास लक्षण
Lean Fatty Liver की एक बड़ी समस्या यह है कि शुरुआती चरण में इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। कई बार व्यक्ति पूरी तरह सामान्य महसूस करता है और किसी दूसरे स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड या अन्य जांच में फैटी लिवर का पता चलता है।
कुछ लोगों में थकान या पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। लंबे समय तक लिवर में फैट जमा रहने पर सूजन और लिवर को नुकसान पहुंचने का जोखिम बढ़ सकता है।
