Health Tips- क्या पीरियड्स के दर्द ने कर रखा हैं परेशान, राहत पाने अपनाएं ये तरीके
दोस्तो पीरियड्स महिलाओं के जीवन का अहम हिस्सा हैं, इश दौरान महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं, इस दौरान पेट में ऐंठन, पीठ दर्द, थकान और मूड स्विंग्स जैसे अजीब लक्षण होते हैं। ये लक्षण आम हैं, लेकिन पीरियड्स के दौरान परेशानी कम करने और बेहतर महसूस करने के कई नेचुरल और आसान तरीके हैं। आइए जानते हैं इससे राहत पाने के लिए के उपायों के बारे में-
1. हॉट वॉटर बैग का इस्तेमाल करें
अपने पेट या पीठ के निचले हिस्से पर 10-15 मिनट तक हॉट वॉटर बैग रखने से मांसपेशियों की ऐंठन कम होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
2. योग और स्ट्रेचिंग करें
हल्के योग आसन जैसे चाइल्ड पोज़, भुजंगासन (कोबरा पोज़), और कैट-काउ पोज़ पेट और पीठ की ऐंठन को कम कर सकते हैं। रोज़ाना 10-15 मिनट हल्की स्ट्रेचिंग करने से दर्द और टेंशन काफी कम हो सकता है।
3. तेल से मसाज करें
तिल, नारियल या कैस्टर ऑयल से पेट और पीठ के निचले हिस्से की मसाज करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है और ऐंठन कम होती है। पीरियड्स के दौरान शाम या रात में मसाज करवाना खास तौर पर आराम देता है।
4. हर्बल टी पिएं और रिलैक्स करें
अदरक, कैमोमाइल, पुदीना या ग्रीन टी जैसी हर्बल टी पेट की ऐंठन से राहत दिला सकती हैं और शरीर को शांत कर सकती हैं। सोने से पहले हल्की हर्बल टी पीने से भी आराम मिलता है और नींद अच्छी आती है।
5. अपनी डाइट का ध्यान रखें
कुछ खाने की चीज़ें ऐंठन को और खराब कर सकती हैं। अपने पीरियड्स के दौरान ज़्यादा कैफीन, फ्राइड फूड्स और ज़्यादा मसालेदार खाने से बचें।
6. हाइड्रेटेड रहें
काफ़ी पानी पीने से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और ब्लोटिंग कम होती है। रोज़ाना 8-10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें, और नारियल पानी या हर्बल ड्रिंक्स जैसे हाइड्रेटिंग ऑप्शन शामिल करें।
