Health Tips- 35 की उम्र के बाद हड्डियां रखनी हैं मजबूत, तो अपनाएं ये आदतेंt
दोस्तो इंसान की उम्र बढ़ना एक आम प्रक्रिया हैं, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ कई परेशानियां शुरु हो जाती हैं, जिनमें हड्डियों का कमजरो होना हैं, पुरानी हड्डियों के टूटने और नई हड्डियों के बनने की प्रक्रिया में बदलाव आने लगता है। खान-पान में कैल्शियम और विटामिन D की कमी, पर्याप्त धूप न मिलना, शारीरिक गतिविधि की कमी और कुछ गलत आदतें हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं। ऐसे में 35 की उम्र के बाद क्या करना चाहिए, आइए जानें

1. कैल्शियम से भरपूर डाइट लें
हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी पोषक तत्व है। अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर चीजों को शामिल करें। इसके लिए दूध, दही, पनीर, रागी, तिल और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन किया जा सकता है।
2. विटामिन D की कमी न होने दें
विटामिन D शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है। इसलिए पर्याप्त धूप लेना और विटामिन D वाले खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन D सप्लीमेंट भी लिए जा सकते हैं।

3. रोजाना एक्सरसाइज करें
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि जरूरी है। तेज चलना, सीढ़ियां चढ़ना, डांस करना और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।
4. धूम्रपान और ज्यादा शराब से बचें
धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन हड्डियों की सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इसलिए इन आदतों से दूरी बनाना बेहतर है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से हड्डियों के साथ-साथ पूरे शरीर की सेहत को फायदा मिलता है।
5. लंबे समय तक दवा लेने पर डॉक्टर से सलाह लें
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से स्टेरॉयड जैसी दवाओं का सेवन कर रहा है या ऐसी किसी बीमारी से जूझ रहा है जिसका असर हड्डियों पर पड़ सकता है, तो डॉक्टर से नियमित सलाह लेना जरूरी है। ऐसी स्थिति में बोन हेल्थ की निगरानी महत्वपूर्ण हो जाती है।
