Health Tips- शरीर में इस विटामिन की कमी से पैर पड़ जाते हैं सुन्न, आइए जाने पूरी डिटेल्स

 
Health Tips: A deficiency of this vitamin in the body causes numbness in the legs—let’s find out the full details.

दोस्तो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें कई प्रकार के विटामिन्स की जरूरत होती हैं, अगर इनमें से एक की भी कमी हो जाती हैं, तो शरीर में कई प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं, ऐसे में में बात करें विटामिन बी12 की तो यह एक जरूरी विटामिन हैं, जिसकी कमी से हाथ-पैर में सुन्नपन होता है, हाथ-पैर में झनझनाहट या सुन्नपन को अक्सर सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। अगर यह परेशानी बार-बार होती है, तो इसके कारण की जांच कराना जरूरी हैं, आइए जानें पूरी डिटेल्स

Health Tips: A deficiency of this vitamin in the body causes numbness in the legs—let’s find out the full details.

Vitamin B12 की कमी से हो सकती है झनझनाहट

Vitamin B12 शरीर में नसों के सामान्य कामकाज के लिए महत्वपूर्ण है। इसकी कमी होने पर नसों पर असर पड़ सकता है, जिससे हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो सकती है।

Vitamin B1 की कमी भी हो सकती है वजह

Vitamin B1 यानी थायमिन की कमी कुछ मामलों में नसों से जुड़ी परेशानियां पैदा कर सकती है। इसके कारण हाथ-पैर में असामान्य संवेदनाएं महसूस हो सकती हैं।

Vitamin B6 की कमी पर भी दें ध्यान

Vitamin B6 की कमी भी हाथों और पैरों में सुन्नपन या झनझनाहट का कारण बन सकती है। इसलिए लगातार ऐसे लक्षण दिखाई देने पर शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की स्थिति की जांच कराना उपयोगी हो सकता है।

Health Tips: A deficiency of this vitamin in the body causes numbness in the legs—let’s find out the full details.

लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठना भी कारण

हर बार सुन्नपन किसी विटामिन की कमी के कारण नहीं होता। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने या हाथ-पैर पर दबाव पड़ने से भी कुछ समय के लिए नसों पर दबाव बन सकता है, जिससे सुन्नपन महसूस होता है।

Diabetes और Nerve Compression भी हो सकते हैं कारण

नसों पर दबाव पड़ना और डायबिटीज जैसी स्थितियां भी हाथ-पैर में सुन्नपन का कारण बन सकती हैं। इसलिए बार-बार होने वाली समस्या को केवल विटामिन की कमी मानकर खुद से इलाज करना उचित नहीं है।