Health Tips- कब्ज की परेशानी को दूर करेगें ये हेल्दी फूड्स, ऐसे करें सेवन

 
Health Tips – These healthy foods will help relieve constipation; here’s how to consume them.

दोस्तो आज के दूषित वातावरण में कब्ज की समस्या एक आम बात हो गई हैं, खराब खान-पान, कम पानी पीना, शारीरिक गतिविधि की कमी और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत के कारण कई लोग इससे परेशान रहते हैं। कई लोग कब्ज को छोटी समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे समय तक रहने वाली कब्ज से बवासीर (Piles), एनल फिशर और आंतों में मल फंसने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स शामिल कर आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं, आइए जानते हैं इन फूड्स के बारे में-

Health Tips – These healthy foods will help relieve constipation; here’s how to consume them.

1. साबुत अनाज का करें सेवन

ओट्स, ब्राउन राइस, साबुत गेहूं की रोटी और अन्य होल ग्रेन फूड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ये पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं और मल त्याग को आसान बनाते हैं।

2. फलों को डाइट में शामिल करें

सेब, नाशपाती, कीवी और बेरीज जैसे फलों में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। ये आंतों को स्वस्थ रखने और कब्ज कम करने में मदद कर सकते हैं।

3. हरी सब्जियां खाएं

पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां पाचन के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं। इनमें मौजूद फाइबर आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में सहायता करता है।

Health Tips – These healthy foods will help relieve constipation; here’s how to consume them.

4. दालें और बीन्स हैं फायदेमंद

राजमा, चना, छोले, बीन्स और दालों में फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन भी पाया जाता है। ये कब्ज की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।

5. नट्स और बीजों का सेवन करें

बादाम, अलसी के बीज और चिया सीड्स जैसे खाद्य पदार्थ फाइबर से भरपूर होते हैं। इन्हें सीमित मात्रा में डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

पर्याप्त पानी पीना जरूरी

फाइबर युक्त भोजन के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी और फाइबर मिलकर मल को नरम बनाते हैं और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान करते हैं।