Health Tips- स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं ये आदतें, जानिए इनके बारे में
दोस्तो आज के युवाओं की जीवनशैली भागदौड़ भरी हो गई हैं, जिसकी वजह से वो अपने खान पान और जीवनशैली पर ध्यान नहीं दे पाते हैं, लंबे समय तक एक जगह बैठकर काम करना, समय पर भोजन न करना, पर्याप्त नींद नहीं लेना और लगातार मोबाइल का इस्तेमाल करना धीरे-धीरे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। लेकिन आप कुछ अच्छी आदतें अपनाकर अपने स्वास्थ्य को सुधार सकते हैं-

1. सुबह की शुरुआत करें अच्छी आदतों के साथ
स्वस्थ जीवनशैली के लिए दिन की शुरुआत सही तरीके से करना बेहद जरूरी है। सुबह उठने के बाद कुछ समय अपने लिए निकालें। हल्की एक्सरसाइज, योग, स्ट्रेचिंग या थोड़ी देर टहलने से शरीर सक्रिय रहता है।
2. दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। काम की व्यस्तता में कई लोग पानी पीना भूल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए दिनभर नियमित अंतराल पर पानी पीने की आदत डालें।
3. खानपान में करें जरूरी बदलाव
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार का विशेष महत्व है। ज्यादा तला-भुना, ऑयली और मीठा खाना खाने से बचें। बाहर के जंक फूड की जगह घर का बना पौष्टिक भोजन चुनें।

4. पर्याप्त नींद लेना न भूलें
अच्छी सेहत के लिए खानपान और एक्सरसाइज के साथ पर्याप्त नींद भी जरूरी है। देर रात तक मोबाइल चलाने की आदत से बचें और रोजाना एक निश्चित समय पर सोने तथा जागने की कोशिश करें।
5. मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी निकालें समय
शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक सेहत का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। रोजाना कुछ समय अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए निकालें। आप किताब पढ़ सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं, परिवार के साथ समय बिता सकते हैं या अपनी पसंद का कोई शौक पूरा कर सकते हैं।
